एक्सप्लोरर

रोहिणी अदालत में गैंगस्टर गोगी की हत्या करने वाले हमलावरों को पनाह देने और लॉजिस्टिक मुहैया कराने वाले 2 गिरफ्तार

राहुल और जग्गा वकील की ड्रेस में थे. उमंग ने ही इन दोनों को पिस्तौल और रिवाल्वर उपलब्ध करवाई थी.दोनों ने राहुल और जग्गा को कोर्ट रूम नंबर 207 भी दिखाया, जहां पर गोगी की पेशी होनी थी.

दिल्लीः रोहिणी अदालत के कोर्ट रूम के अंदर कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम उमंग और विनय मोटा है. पुलिस का दावा है कि उमंग हैदर पुर गांव का रहने वाला है और उसी ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों राहुल त्यागी और जगदीप उर्फ जग्गा को अपने घर में पनाह देने के साथ साथ लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उपलब्ध करवाई थी.

पुलिस का कहना है कि दोनों हमलावर 20 सितंबर को ही हैदरपुर स्थित उमंग के घर आ गए थे. पुलिस का दावा है कि उमंग और विनय शुक्रवार की सुबह 10:20 पर दोनों को i10 कार में सवार होकर रोहिणी अदालत के बाहर पहुंचे थे. कार अदालत के बाहर ही पार्क की गई थी. उमंग और मोटा ने राहुल और जग्गा को कोर्ट परिसर के अंदर छोड़ा. इतना ही नहीं इन दोनों ने राहुल और जग्गा को कोर्ट रूम नंबर 207 भी दिखाया, जहां पर गोगी की पेशी होनी थी. राहुल और जग्गा वकील की ड्रेस में थे. उमंग ने ही इन दोनों को पिस्तौल और रिवाल्वर उपलब्ध करवाई थी.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमंग और विनय मोटा को स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज ने गिरफ्तार किया है. उमंग और विनय मोटा टिल्लू तजपुरिया गैंग के सदस्य हैं. उमंग और विनय ने पुलिस के सामने ये खुलासा भी किया है. 22 सितम्बर को इन चारों लोगों ने हैदरपुर में उमंग के घर पर पार्टी भी की थी. विनय मोटा ने ही राहुल और जग्गा को वकीलों की ड्रेस काला ट्राउजर, सफेद शर्ट, काला कोट और काले जूते मार्किट से ख़रीदवाये थे. 

पुलिस ने ये भी बताया कि कोर्ट रूम में पुलिस की गोली से मारे गए राहुल और जग्गा की जब तलाशी ली गयी थी तो राहुल के पास से एक मोबाइल फोन मिला था. गोली लगने से मोबाइल की बैटरी फट चुकी थी और उसमें सिम भी नहीं था. इसके अलावा 210 रुपये भी बरामद हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget