एक्सप्लोरर

19 साल के शख्स ने कांग्रेस विधायक को किया ब्लैकमेल, MP पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस विधायक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के आरोप में 19 साल के एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. विधायक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की.

छतरपुर: मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के कथित सदस्य 19 वर्षीय युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.

छतरपुर जिले के महाराजपुर सीट से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने 22 मई को जिले के गढ़ीमलहरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें वीडियो कॉल कर कथित रूप से अश्लील वीडियो बनाया और बाद में इसके माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया.

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में एक पुलिस टीम गठित की गई और साइबर जांच से मिली जानकारी के आधार पर टीम को आरोपी की तलाश हेतु राजस्थान के भरतपुर जिला रवाना किया गया.

आरोपी ने किया अपना जुर्म कबूल

उन्होंने कहा कि टीम ने मामले में आरोपी आदिल (19) को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. शर्मा के मुताबिक आदिल राजस्थान के भरतपुर जिले के सीकरी थानाक्षेत्र का निवासी है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन मिले जिनमें से एक मोबाइल फोन में वह कथित अश्लील वीडियो मिला जिसके जरिये विधायक को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया था.

उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया जिसके जरिये शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने की धमकी देने हेतु कॉल किया गया था. शर्मा ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फेसबुक से लोगों की जानकारी एकत्रित करता है, फेसबुक पर प्राप्त नंबर पर लोगों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करके अपने पास रखे रिकार्डिंग व अश्लील वीडियो के द्वारा लड़की बनकर स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे की वसूली करता है.

गांव के ही एक शख्स ने आरोपी को ब्लैकमेल करने की तरकीब सखाई थी

उन्होंने कहा कि आरोपी के मुताबिक ब्लैकमेल करने की तरकीब उसे गांव के ही रमजान नामक व्यक्ति ने सिखाई थी, जो एक पूरी गिरोह की तरह काम करता है. कुछ लोग दूसरे राज्यों मुख्यतः ओडिशा से फर्जी सिम एवं खाते बनवाकर इन्हें देते हैं और वसूली का 20 प्रतिशत इनसे लेते हैं.

शर्मा ने बताया कि आरोपी ने इसी तरह अन्य कई लोगों को भी ब्लैकमेल किया है. उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने विभिन्न शहरों के 21 लोगों से कुल 14.22 लाख रुपये ब्लैकमेल कर वसूले हैं.

यह भी पढ़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget