एक्सप्लोरर

मुंबई: चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, मृतकों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार देने का एलान

एनडीआरएफ के पीआरओ सचिदानंद गावडे ने कहा, ''14 लोगों..सात पुरुष, चार महिलाएं और तीन बच्चों..की मौत हुई है.'' महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है.

मुंबई: दक्षिण मुंबई के भीड़-भाड़ वाले डोंगरी इलाके में चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई. एनडीआरएफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा , ''घायलों के इलाज का पूरा खर्च महाराष्ट्र सरकार उठाएगी.''

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के पीआरओ सचिदानंद गावडे ने कहा, ''14 लोगों..सात पुरुष, चार महिलाएं और तीन बच्चों..की मौत हुई है. अन्य नौ घायलों का इलाज जारी है.'' गावडे ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरी रात चला और अब भी जारी है. उन्होंने कहा, ''मौके से मलबे को पूरी तरह हटाए जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा.'' अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना दी गई है कि हादसे के वक्त इमारत के भूतल पर बने एक भोजनालय में कुछ ग्राहक मौजूद थे. किसी को उनकी संख्या का अंदाजा नहीं है. उन्होंने कहा, ''उन्हें बचाने का हमारा काम अभी बाकी है.''

महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) ने कहा कि संरचना डोंगरी के टंडेल स्ट्रीट पर स्थित केसरबाई इमारत के पास बना ढांचा जो ढह गई वह अवैध था. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया कि यह इमारत एमएचएडीए की थी. एमएचएडीए ने हालांकि मंगलवार शाम को एक बयान में कहा था कि केसरबाई इमारत के पास बना यह ढांचा अवैध था. राज्य के आवास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर कहा था कि इमारत निजी निकाय की है और अवैध है.

मुंबई के कुलभूषण जाधव की कहानी उसके दोस्तों की जुबानी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget