एक्सप्लोरर
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 12 जवान शहीद, राजनाथ का एक-एक करोड़ देने का एलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार को एक बार नक्सलियों ने चुनौती दी है. कल इधर यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी जीत रही थी और उसी वक्त सुकमा में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 12 जवानों की जान ले ली. तीन साल पहले भी ऐसे ही हमले में 14 जवान शहीद हुए थे.
रायपुर में सीआरपीएफ के 12 शहीद जवानों के शव उनके घर रवाना करने से पहले उन्हें आखिरी सलामी दी गई. शहीदों के घर शव पहुंचाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया गया है.
Raipur(Chhattisgarh): HM Rajnath Singh & CM R.Singh at wreath laying ceremony of 12 CRPF jawans who lost their lives in Sukma Maoist attack pic.twitter.com/yeyy0ENJ4u
— ANI (@ANI_news) March 11, 2017
घटना रायपुर से 400 किलोमीटर दूर सुकमा जिले के भेज्जी इलाके के कोट्टाचेरू गांव के पास की है, कल सुबह सवा नौ बजे पहले से घात लगाए नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सीआरपीएफ जवान यहां बन रही उस सड़क को रोजाना की तरह खोलने गए थे जिसका निर्माण अब पूरा होने वाला है. रायपुर में अस्पताल में राजनाथ सिंह घटना में घायल हुए दो जवानों से भी मिले. यूपी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के जश्न को छोड़कर पहुंचे गृहमंत्री के मुताबिक शहीदों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा. Decided that total compensation to kin of martyred jawans shouldn't be less than Rs 1 Cr under any circumstances: HM on Sukma Maoist attack pic.twitter.com/S2NY6mnJsW — ANI (@ANI_news) March 11, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























