एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsSL: 2 विकेट गंवाकर टीम इंडिया की बढ़त 200 रनों के पार

भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं.

नई दिल्ली: भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक शिखर धवन 15 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने इसी के साथ श्रीलंका पर अपनी बढ़त को 214 रनों तक पहुंचा दिया है. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित करने के बाद श्रीलंका की पहली पारी 373 रनों पर सीमित कर दी थी. भारत ने मुरली विजय (9) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) के रूप में दो विकेट खोए हैं. लकमल ने भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विजय को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को दो बार अंपायर ने आउट दे दिया था, लेकिन वह रिव्यू के कारण बच गए. हालांकि रहाणे इन दो जीवनदानों का फायदा नहीं उठा सके और ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने प्रयास में लोंग ऑन पर लक्षण संदाकान के हाथों लपके गए. श्रीलंकाई टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी एक बार फिर चौथे दिन फील्डिंग के दौरान मास्क पहनकर उतरे. लकमल ने इसी दौरान मैदान पर उल्टी की जिसके बाद उन्होंने छठे ओवर में मैदान से बाहर जाना पड़ा, हालांकि उन्होंने 10वें ओवर में वापसी की. मेहमान टीम ने चौथे दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ की थी. भारत को उसे ऑल आउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, जिसे ईशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में उसकी झोली में डाला. ईशांत ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को अपना जन्मदिन मना रहे धवन के हाथों थर्डमैन पर कैच कराया. मेहमान टीम की तरफ से चंडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है. चंडीमल ने तीसरे दिन का अंत 147 रनों के साथ किया था. चंडीमल ने अपनी पारी में 361 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का लगाया. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रनों की पारी खेली. वह तीसरे दिन श्रीलंका के दिन के पहले और कुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए थे. मैथ्यूज और चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका संकट से उबारा था. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले. भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकॉर्ड दोहरे शतक, विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी. श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था. इसी से परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget