एक्सप्लोरर

India-China LAC: 'चीन की करतूतों का पहले भी दिया जवाब, आगे भी देंगे', पेंटागन की रिपोर्ट पर बोला भारत

India-China Relations: भारत से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर नए गांव बसाने की चीनी कवायद के ऊपर भारत ने दो टूक कहा कि उसने ना तो चीन के अवैध कब्जे को स्वीकार किया है और ना ही गैर वाजिब दावों को.

India Message to China: भारत से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर नए गांव बसाने की चीनी कवायद के ऊपर भारत ने दो टूक कहा कि उसने ना तो चीन के अवैध कब्जे को स्वीकार किया है और ना ही गैर वाजिब दावों को. लिहाजा भारत सरकार ने चीन की ऐसी करतूतों का पहले भी विरोध किया है और आगे भी करती रहेगी.

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सीमा पर भारत की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि पर निगरानी के साथ-साथ उचित कार्यवाही भी की जाती है. सीमा पर चीन की गतिविधियों को उजागर करती हुई अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की हालिया रिपोर्ट से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे बागची ने कहा कि भारत ने इसका संज्ञान लिया है. इस तरह की गतिविधियों पर कुछ मीडिया रिपोर्ट भी पहले आई थी.

चीन बीते कई सालों से सीमा पर लगातार ढांचागत निर्माण कर रहा है यह बात भारत कई बार उठा चुका है. इनमें भारत के वह इलाके शामिल हैं जो दशकों से चीन के अवैध कब्जे में है. विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने अभी तक ना तो चीन के अवैध कब्जे को स्वीकार किया है और ना ही उसके गैर वाजिब दावों पर सहमति जताई है. ऐसे में भारत ने हमेशा राजनयिक माध्यमों से ऐसी गतिविधियों पर विरोध जताया है और आगे भी जताता रहेगा.

इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय की तरफ से आए ताजा बयान में कहा गया कि सरकार भारत की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सभी सीमा गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है. साथ ही इसके लिए जरूरी उपाय भी किए जाते हैं. इसके अलावा बीते कुछ समय में भारत ने भी तेजी से सीमा पर अपने ढांचागत निर्माण पर जोर दिया है. इसके तहत सड़कें पुल इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है ताकि अरुणाचल समेत सीमावर्ती राज्यों के लोगों का जीवन स्तर बेहतर किया जा सके.

ध्यान रहे कि चीन अरुणाचल प्रदेश के 90000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अपना दावा करता है. इसके अलावा भारत की 43180 वर्ग किलोमीटर भूमि भी उसके कब्जे में है. इसमें 38000 वर्ग किलोमीटर जमीन अक्साई चिन क्षेत्र की है तो वहीं 5180 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि पाकिस्तान ने कथित चीन-पाकिस्तान समझौते के तहत उसे दी है. इन जहां अपने कब्जे में मौजूद भारतीय जमीन पर बड़े पैमाने पर ढांचागत निर्माण कर चुका है. वहीं पाकिस्तान के अवैध कब्जे में मौजूद पीओके क्षेत्र में भी चीन भारत के एतराजों को दरकिनार कर सीपीईसी परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रहा है.

बीते दिनों आई पेंटागन रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन ने भारत के साथ सीमा विवाद क्षेत्र के इलाके में न केवल नया गांव बसा दिया बल्कि वहां स्थाई चौकी भी बना दी. इस तरह के गांव चीन ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के इलाकों में भी बसाए हैं. 

ये भी पढ़ें

Xi Jinping: कम्युनिस्ट पार्टी में बढ़ा शी जिनपिंग का दबदबा, माओत्से तुंग और डेंग जियोपिंग के क्लब में शामिल

दलाई लामा ने चीन पर साधा निशाना, कहा- विविधता को नहीं समझते हैं वहां के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
CJP Protest LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget