एक्सप्लोरर

दलाई लामा ने चीन पर साधा निशाना, कहा- विविधता को नहीं समझते हैं वहां के नेता

तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि चीन के नेता विभिन्न संस्कृतियों की विविधताओं को नहीं समझते.

तोक्यो: तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि चीन के नेता विभिन्न संस्कृतियों की विविधताओं को नहीं समझते हैं और कड़े सामाजिक नियंत्रण के प्रति सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का झुकाव नुकसानदेह हो सकता है.

दलाई लामा ने बुधवार को यह भी कहा कि वह आधिकारिक रूप से नास्तिक कम्युनिस्ट पार्टी शासित चीन और प्रबल बौद्ध धर्मावलंबी ताइवान के बीच जटिल राजनीति में संलिप्त होने के बजाय भारत में ही रहना चाहते हैं, जहां वह 1959 से रह रहे हैं.

चीनी राष्ट्रपति से मिलने की अभी कोई योजना नहीं- दलाई लामा

तोक्यो फॉरेन कॉर्सपोंडेंट्स क्लब की मेजबानी वाले ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में दलाई (86) ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने की उनकी कोई खास योजना नहीं है. साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए भी रहने की शी की योजना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा, ‘‘चीनी कम्युनिस्ट नेता संस्कृतियों की विविधताओं को नहीं समझते हैं. असल में अत्यधिक नियंत्रण लोगों को नुकसान पहुंचाएगा.’’ उल्लेखनीय है कि चीन सभी धर्मों पर कड़ा नियंत्रण रखता है और हाल के वर्षों में उसने तिब्बतियों, मुस्लिम उयगुर और अन्य अल्पसंख्यक समूहों को निशाना बना कर सांस्कृतिक समावेशीकरण अभियान चलाया है.

दलाई लामा ने कहा ये....

दलाई लामा ने कहा कि वह ‘‘स्थानीय व राजनीतिक उलझनों’’ में नहीं पड़ना चाहते हैं, लेकिन ताइवान और चीन की मुख्य भूमि पर भाइयों व बहनों के लिए योगदान देने के लिए समर्पित हैं.’’ उन्होंने हल्की सी मुस्कान के साथ कहा, ‘‘कभी-कभी मुझे सचमुच में लगता है कि यह सामान्य बौद्ध भिक्षु जटिल राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता है.’’

दलाई लामा ने 2011 में राजनीति से संन्यास ले लिया था लेकिन वह तिब्बती परंपरा के संरक्षण के प्रबल हिमायती बने हुए हैं. चीन उन पर तिब्बत की स्वतंत्रता का समर्थक होने का आरोप लगाता है. वहीं, दलाई लामा का कहना है कि वह महज तिब्बत की स्वायत्तता और स्थानीय बौद्ध संस्कृति के संरक्षक हैं.

इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि दलाई लामा के साथ वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं लेकिन बीजिंग तिब्बत के दर्जे पर चर्चा नहीं करेगा. वांग ने बुधवार को नियमित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘दलाई लामा पक्ष को चीन को तोड़ने पर अपने रुख को छोड़ देना चाहिए, अपनी अलगाववादी गतिविधियां बंद कर देनी चाहिए और केंद्रीय सरकार एवं चीन के लोगों का विश्वास जीतने के लिए ठोस कार्य करना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए रखी शर्त, अखिलेश यादव को लेकर दिया ये बयान

Kanpur Metro: सीएम योगी ने कानपुर को दी बड़ी सौगात, मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget