एक्सप्लोरर

Xi Jinping: कम्युनिस्ट पार्टी में बढ़ा शी जिनपिंग का दबदबा, माओत्से तुंग और डेंग जियोपिंग के क्लब में शामिल

China News: कम्युनिस्ट पार्टी ने इतिहास रचते हुए शी के कद को चीन के कम्युनिस्ट शासन के संस्थापक माओत्से तुंग और आर्थिक नीतिकार  डेंग जियोपिंग के बराबर कर दिया है.

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक और सम्मान दिया है. पार्टी ने इतिहास रचते हुए शी के कद को चीन के कम्युनिस्ट शासन के संस्थापक माओत्से तुंग और आर्थिक नीतिकार  डेंग जियोपिंग के बराबर कर दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बंद कमरे में बैठक हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्टी के 100 साल के इतिहास का पुनर्मूल्यांकन करने और शी जिनपिंग को पार्टी के युग बदलने वाले नेताओं के आधिकारिक संगठन में शामिल करने के निर्णय को मंजूरी दी. 
 
आधिकारिक समरी में कहा गया कि शी के नेतृत्व में चीन ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और एक ऐतिहासिक परिवर्तन किया. पार्टी ने इकोनॉमी, विदेश नीति, प्रदूषण से लड़ाई और कोविड को लेकर मिली कामयाबी को सराहा. समरी के मुताबिक, माओ और डेंग के बाद अब शी के कार्यकाल में चीन ने जबरदस्त परिवर्तन हुआ है और वह ज्यादा मजबूत होने के लिए समृद्ध हो रहा है.

इस सप्ताह की बैठक चीनी राजनीति में एक अहम वर्ष की शुरुआत थी. इसकी घोषणाएं 2022 में होने वाली कम्युनिस्ट पार्टी के कांग्रेस के नेतृत्व में एक बड़ी भूमिका निभाएंगी. शी, जो दशकों में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता हैं, वह लगातार तीसरी बार पार्टी महासचिव के तौर पर पांच साल के कार्यकाल को पूरा कर लेंगे. पार्टी में उनकी टक्कर का कोई प्रतिद्वंद्वी नेता या उत्तराधिकारी दिखाई नहीं दे रहा है.

फैसले में कहा गया कि शी ही ऐसे नेता हैं, जिनके नेतृत्व में चीन सुपरपावर का तमगा हासिल कर सकता है. चीन ने कोविड महामारी का बेहतरीन तरीके से सामना किया. लेकिन उसके सामने कर्ज तले दबीं कंपनियों के आर्थिक जोखिम, स्थानीय सरकारों के सामाजिक दबाव, बूढ़ी होती आबादी, अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ बढ़ती तकरार की चुनौती है. 

कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी की यह बैठक चीन की राजनीति में कोई छोटी बात नहीं है. इस सेंट्रल कमेटी में पार्टी के शीर्ष 200 केंद्रीय और प्रांतीय नेता होते हैं. इनके बाद वोटिंग के अधिकार होते हैं. इसके अलावा 170 अतिरिक्त सदस्य होते हैं, जिनके बाद वोटिंग के अधिकार नहीं होते. राजनीति और नीतिगत फैसले लेने के लिए यह कमिटी साल में एक बार बैठक करती है.

ये भी पढ़ें

Troika Plus Meeting: पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी बोले- तालिबान विश्व के साथ संवाद में रखता है दिलचस्पी, अफगानिस्तान को मदद की दरकार

दलाई लामा ने चीन पर साधा निशाना, कहा- विविधता को नहीं समझते हैं वहां के नेता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget