एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia Tension: यूक्रेन-रूस के बीच और बढ़ा तनाव, अमेरिका ने कहा- जल्द होगा हमला, भारत पर पड़ेंगे ये 5 बड़े असर

Russia-Ukraine Crisis : यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच गहमागहमी फिर बढ़ गई है. अगर इन दोनों के बीच युद्ध होता है तो इसका इंडिया पर भी बुरा असर पड़ेगा. जानते हैं कैसे प्रभावित होगा भारत.

Russia-Ukraine Impact on India : यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच गहमागहमी एक बार फिर बढ़ गई है. फिर से युद्ध के हालात बन गए हैं. अमेरिका (America) का दावा है कि रूस से यूक्रेन सीमा पर डेढ़ लाख ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए हैं. इन सबके बीच एक अहम सवाल जो भारत के लोगों के मन मे है, वो ये कि अगर इन दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो इसका इंडिया पर क्या असर पड़ेगा. चलिए हम आपको एक-एक करके बताते हैं क्या होगा इसका असर.

1. दूरगामी प्रभाव

सबसे पहले इसके दूरगामी प्रभाव पर बात करते हैं. अभी तक भारत ने कोई फैसला नहीं लिया है कि वह किसके साथ है. अगर यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध होता है तो उसे अपना स्टैंड लेना होगा. अगर भारत रूस का साथ देता है तो अमेरिका नाराज हो सकता है. क्योंकि अमेरिका लगातार इस युद्ध को रोकने के लिए रूस पर दबाव डाल रहा है. अगर भारत अमेरिका की वजह से यूक्रेन के पक्ष में जाता है तो उसके रूस के साथ रिश्ते खराब होंगे, जो चीन को देखते हुए सही नहीं रहेगा.

2. शेयर बाजार पर असर

युद्ध की आहट भर से ही दुनियाभर के शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों से बुरी तरह टूटे हैं. भारतीय शेयर बाजार में भी इसका असर दिखा है. अगर युद्ध होता है तो मार्केट काफी हद तक गिर सकता है. इससे निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब सकते हैं. 

3. बढ़ जाएंगी कच्चे तेल की कीमतें

अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होता है तो कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है. इसके अलावा नेचुरल गैस की सप्लाई पर असर पड़ेगा. ऐसे में भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं.

4. यूक्रेन से होने वाला व्यापार प्रभावित होगा

भारत का यूक्रेन से पिछले कुछ साल में कारोबार काफी बढ़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में दोनों देश के बीच करीब 2.69 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ था. इसमें यूक्रेन ने भारत को करीब 1.97 बिलियन डॉलर का निर्यात किया था. यूक्रेन भारत को खाने वाले तेल, खाद, न्यूक्लियर रिएक्टर और बॉयलर जैसे चीजें निर्यात करता है. युद्ध की स्थिति में ये सभी प्रभावित होंगी.

5. पाकिस्तान को मिल जाएगा मौका

अगर यूक्रेन और रूस के युद्ध में किसी वजह से भारत और रूस के रिश्ते प्रभावित होते हैं तो इसका फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है जो भारत के लिए नुकसानदायक होगा. दरअसल चीन पहले से ही पाकिस्तान के साथ है. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार रूस के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. अगर रूस पाकिस्तान के नजदीक जाता है तो भारत के लिए ठीक नहीं रहेगा. रूस के साथ भी भारत का कारोबार अरबों में है.  

ये भी पढ़ें

Ukraine Conflict: UN में अमेरिका ने कहा, "डेढ़ लाख से अधिक रूसी सैनिक कर रहे हैं हमले की तैयारी"

Russia-Ukraine Tensions: रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव पर UNSC में भारत ने कहा- शांतिपूर्ण और रचनात्मक कूटनीति की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता
Israel US Iran War Live: इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर मारा, तेहरान में अब तक 1145 लोगों की मौत का दावा
Live: इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर मारा, तेहरान में अब तक 1145 लोगों की मौत
Dubai News Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget