एक्सप्लोरर

Padma Awards: संतरे बेचकर जमा-पूंजी से गरीबों के लिए खोला स्कूल, जानें पद्मश्री पाने वाले हरेकाला हजब्बा की कहानी

Padma Awards: राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक के रहने वाले हजब्बा को यह सम्मान दिया.

Harekala Hajabba: संतरे बेचने वाले एक 64 साल के शख्स हरेकाला हजब्बा को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया है. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक के रहने वाले हजब्बा को यह सम्मान दिया. सामाजिक कार्य के तहत आने वाले शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए हजब्बा को इस पुरस्कार से नवाजा गया. 

'अक्षर संत' के नाम से जाने जाने वाले हजब्बा को कभी भी स्कूली शिक्षा नहीं मिल पाई. एक बार उनका सामना कुछ विदेशी टूरिस्ट्स से हुआ, जिन्होंने उनसे अंग्रेजी में संतरों का दाम पूछा. लेकिन वह दाम नहीं बता पाए. इसके बाद उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई. उन्होंने कहा, 'मुझे काफी शर्मिंदगी हुई कि जो फल मैं बरसों से बेचता आ रहा हूं, मैं उसका दाम तक नहीं बता पाया'. 

इसके बाद उनके दिमाग में स्कूल खोलने का आइडिया आया. उनके गांव न्यूपाडापु में कोई स्कूल नहीं था और गांव के सभी बच्चे स्कूल शिक्षा से महरुम थे. हजब्बा नहीं चाहते थे कि जो उन्होंने झेला, आने वाली पीढ़ियां भी वही झेलें. इसके बाद उन्होंने संतरे बेचकर अपनी जमा पूंजी से साल 2000 में गांव की सूरत ही बदल दी और एक एकड़ में एक स्कूल बनाया, ताकि बच्चे स्कूली शिक्षा हासिल कर सकें. उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक प्राथमिक स्कूल की स्थापना की. भविष्य में उनका सपना अपने गांव में एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का है. राष्ट्रपति भवन में उनके साथ उनके भतीजे भी थे. 

कर्नाटक से और कौन पुरस्कारों से नवाजे गए

सोशल वर्क में तुलसी गौड़ा, स्पोर्ट्स में एमपी गणेश, मेडिसिन में बेंगलौर गंगाधर, ट्रेड एंड इंडस्ट्री में भरत गोएनका, लिटरेचर और एजुकेशन में केवी संपत कुमार, लिटरेचर और एजुकेशन में जयलक्ष्मी केएस, ट्रेड एंड इंडस्ट्री में विजय शंकरेश्वर को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. बता दें कि इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे. दिल्ली से लौटने के बाद जिला प्रशासन हजब्बा को सम्मानित करेगा. 

ये भी पढ़ें

Padma Awards 2021: राष्ट्रपति भवन में 119 हस्तियां पद्म अवॉर्ड से सम्मानित, देखें Photos

Padma Awards 2021: पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे समेत सात हस्तियां पद्म विभूषण से सम्मानित, 10 हस्तियों को मिला पद्म भूषण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget