एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Eleciton: कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने झोंकी ताकत, आज गुजरात में करेंगे रैली

Gujarat Election: आज राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे रिवरफ्रंट वेस्ट पर परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. कुछ देर बाद वह दोपहर 2.15 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे.

Congress and Rahul Gandhi in Action: बेशक पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर तमाम सवाल उठा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. वह लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी आज यानी सोमवार को गुजरात में कांग्रेस के बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे. राहुल गांधी गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले आज बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वह साबरमती आश्रम पहुंचेंगे.

इससे पहले राहुल आज अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे. जिसके बाद वह सात सितंबर से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेने के लिए साबरमती आश्रम जाएंगे. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की जाएगी और यह लगभग 150 दिनों में पूरी होगी.

कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन महीने का लंबा अभियान तैयार किया है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए 15 सितंबर का लक्ष्य रखा है. उन्होंने 182 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीट जीतने की बात कही.

कुछ ऐसा होगा राहुल गांधी का कार्यक्रम

रिपोर्ट के मुताबिक आज राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे रिवरफ्रंट वेस्ट पर परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. इसके कुछ देर बाद ही वह दोपहर 2.15 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे. इस दौरान लोगों को बीजेपी की खामियों को गिनाया जाएगा.

32 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस आज 32 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. 7 सितंबर से शुरु हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की जाएगी और यह लगभग 150 दिनों में पूरी होगी. अभी तक शेड्यूल नहीं आया है.

ये भी पढ़ें

Punjab: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget