एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) को बुखार आने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई (Chandigarh PGI) में भर्ती कराया था. अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Parkash Singh Badal Admitted PGIMER: चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) की हालत स्थिर है. चंडीगढ़ स्थित पीजीआई (PGI) के डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी है. पीजीआईएमईआर ने एक बयान में कहा कि वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मुखिया बादल को हल्के बुखार के साथ पीजीआईएमईआर (PGIMER) में भर्ती कराया गया था. शिअद के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बादल को हल्का बुखार था और पीजीआई में उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है.

पीजीआईएमईआर की तरफ से जारी के गए बयान में बताया गया है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पीजीआईएमईआर के एडवांस्ड कार्डिएक सेंटर में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें पीजीआईएमईआर में डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है. बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम बादल को गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के बाद जून में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फरवरी में उन्हें कोविड के स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिसके दौरान उन्होंने हृदय और फेफड़ों संबंधी जांच भी की गई थी.

पंजाब के लिए पांच बार रहे हैं मुख्यमंत्री 

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल पंजाब के लिए पांच बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं. पंजाब की राजनीति में प्रकाश सिंह बादल बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. हालांकि साल 2022 में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था, वह पंजाब की लंबी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) के गुरमती खुडि्डयां ने हरा दिया था. गुरमती खुडि्डयां पूर्व सीएम बादल को 11,357 वोटों से हराया था.

Punjab Politics: कांग्रेस MLA प्रताप सिंह बाजवा का दावा- मूसेवाला के परिवार से फिरौती मांग रहे गैंगस्टर, सरकार पर उठाए सवाल

Punjab News: गौरव यादव ही बने रहेंगे DGP, छुट्टी पर गए भावरा का तबादला कर दी गई ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget