एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता रहे अफसर योगी के गोरखपुर में बने ADG

दार्जिलिंग के रहनेवाले दावा शेरपा 2009 में यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन आख़िरी वक्त में जसवंत सिंह को टिकट मिल गया. शेरपा हाथ मलते रह गए. बाद में बीजेपी छोड़ कर वे अखिल भारतीय गोरखा लीग में शामिल हो गए.

लखनऊ: हाल में ही यूपी के 26 सीनियर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ लेकिन दावा शेरपा को लेकर विवाद शुरू हो गया है. उन्हें गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है, जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ पांच बार सांसद रहे. दार्जिलिंग के रहनेवाले दावा शेरपा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. एक दौर था जब दावा शेरपा नौकरी से गायब हो गए थे. यूपी के गृह विभाग की मानें तो साल 2008 से लेकर 2012 तक उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसी दौरान दावा शेरपा बीजेपी में शामिल हुए और पश्चिम बंगाल में पार्टी के सचिव बन गए.

दार्जिलिंग के रहनेवाले शेरपा 2009 में यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन आख़िरी वक्त में जसवंत सिंह को टिकट मिल गया. शेरपा हाथ मलते रह गए. बाद में बीजेपी छोड़ कर वे अखिल भारतीय गोरखा लीग में शामिल हो गए. छह क्षेत्रीय पार्टियों के मोर्चा डेमोक्रेटिक फ्रंट का उन्हें संयोजक भी बनाया गया. राजनीति में जब वे कोई तीर नहीं मार पाए तो फिर दावा शेरपा वापस यूपी लौट आये. यहां उनका प्रमोशन पहले डीआईजी और फिर आईजी में हुआ.  फिर वे एडीजी बन गए. गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले दावा शेरपा अब सोमवार को गोरखपुर  का चार्ज ले लेंगे.

अब विपक्ष सवाल पूछ रहा है कि जो अभी छह साल पहले बीजेपी का नेता था, उन्हें एडीजी कैसे बना दिया गया?  समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह साजन कहते है, "विपक्ष को परेशान करने के लिए ही भगवाधारी अफसरों को पोस्ट किया जा रहा है. ऐसे लोगों को तो नौकरी से बाहर देना चाहिए था."  वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता ज़ीशान हैदर पूछते हैं, "जो अधिकारी कल तक बीजेपी में था उससे आप निष्पक्षता की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?"

अक्टूबर 2008 में दावा शेरपा सीतापुर में पीएसी के कमांडेंट थे. वहीं से वे लंबी छुट्टी पर चले गए. बाद में शेरपा ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया लेकिन सरकार ने इसे मंजूर नहीं किया. नियम के मुताबिक़ 20 साल की नौकरी के बाद ही कोई वीआरएस ले सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget