एक्सप्लोरर

वाराणसी में बना नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पहला मंदिर, भारत माता की प्रार्थना के साथ होगी आरती

यह मंदिर सुभाष भवन के सामने अहाते में स्थित है और इसमें सुभाष चंद्र बोस की काले ग्रेनाइट से बनी एक आदमकद प्रतिमा है. मंदिर के चारों ओर की सीढ़ियों को लाल और सफेद रंग में रंगा गया है.इसका उद्घाटन वरिष्ठ आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार करेंगे.

वाराणसी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बने एक मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को होगा. गुरुवार को ही नेताजी की 123वीं जयंती भी है. यह मंदिर आजाद हिंद मार्ग पर सुभाष भवन में स्थित है. इसका उद्घाटन वरिष्ठ आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में एक महिला होगी और सुबह की आरती भारत माता की प्रार्थना के साथ होगी.

यह मंदिर सुभाष भवन के सामने अहाते में स्थित है और इसमें सुभाष चंद्र बोस की काले ग्रेनाइट से बनी एक आदमकद प्रतिमा है. मंदिर के चारों ओर की सीढ़ियों को लाल और सफेद रंग में रंगा गया है.

मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. राजीव ने कहा, 'लाल रंग क्रांति का प्रतीक है जबकि सफेद शांति के लिए और काला ताकत के लिए है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह देश हमेशा नेता जी का आभारी रहेगा सुभाषचंद्र बोस की 123वी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय साथियों की प्रगति और भले के लिए हमेशा डटे रहने वाले 'नेताजी' का यह देश हमेशा आभारी रहेगा. मोदी ने ट्विटर पर 1.55 मिनट का वीडियो साझा कर स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान के बारे में बताया और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके समर्पण को याद किया.

मोदी ने कहा, "भारत, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बहादुरी और उपनिवेशवाद का विरोध करने में उनके योगदान का हमेशा आभारी रहेगा. वह अपने भारतीय साथियों के विकास और भलाई के लिए हमेशा डटे रहे."

मोदी ने नेता जी के पिता जानकीनाथ बोस द्वारा उनके जन्म के दौरान लिखी गई चिट्ठी को भी ट्वीट किया, पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "23 जनवरी 1897, जानकीनाथ बोस ने अपनी डायरी में लिखा था, 'मध्यरात्रि को एक बेटे का जन्म हुआ है.' यह बेटा एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और विचारक बन गया, जिसने अपना जीवन एक महान - भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया. मैं नेताजी बोस की बात कर रहा हूं, जिन्हें हम आज उनकी जयंती पर गर्व से याद कर रहे हैं."

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है. 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे सुभाष अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे.

‘नेताजी’ हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे. वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदा सर्वदा असंदिग्ध और अनुकरणीय रही.

नेपाल: आठ भारतीयों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, मौत की जांच के लिए समिति का गठन हम भी कोर्ट में अपना पक्ष रखना चाहते हैं कि सीएए कितना असंवैधानिक है- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget