एक्सप्लोरर

यूपी: कौशांबी से आई दिल दुखाने वाली तस्वीर, बार-बार खाना मांगने पर किसान ने अपने ही बेटे को जंजीर से जकड़ दिया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां पर एक किसान अपने बेटे द्वारा खाना मांगने पर परेशान हो गया और परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठा लिया.

कौशांबी. कौशांबी जिले में एक पिता पैसों की तंगी के चलते बेरहम ज़ालिम बन गया. उसने अपने ही कलेजे के टुकड़े पर ज़ुल्म की इंतेहा कर दी. मजबूर पिता ने किशोर को लोहे की मोटी जंज़ीरों से घर के पास स्थित एक पेड़ से जंजीरों में जकड़ दिया. बेटे की मात्र इतनी ग़लती थी कि वो अपने पिता से भर पेट भोजन मांगता था. पिता ने किशोर को लोहे की जंजीरों से बांध दिया, ताकि वो भोजन तक पहुंच न सके. हालांकि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है, लेकिन वो सिर्फ़ कागज़ों की खाना पूर्ति तक सीमित रही. किशोर आज भी बेड़ियों में जकड़ा ज़िंदगी जीने को मज़बूर है. सिराथू इलाके के सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि महुवा के पेड़ से एक किशोर को बांधा गया है. जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

बेटा करता है गाली-गलौज बेड़ियों में जकड़े इस लड़के को जंजीरों से बांधे जाने का मामला सैनी कोतवाली से महज चन्द कदमों की दूरी का है. पढ़ने-लिखने की उम्र में पिता कंधई लाल ने बेटे पर मवेशियों को चराने की जिम्मेदारी दे दी. गरीबी के चलते उसको भर पेट भोजन भी नहीं नसीब हो रहा है. जंजीरों से बंधे विकास ने बताया कि उसकी ग़लती बस इतनी है कि उसने घर वालों के बिना इजाजत के खाना खा लिया, जिसके कारण उसको जंज़ीरों में बांध दिया गया है.

जबकि पिता कंधई लाल का कहना है कि वो पेशे से किसान है. कभी खाना कम बनता है, या फ़िर समय से नहीं बन पाता है, ऐसे में उसका बेटा गाली-गलौज करता है. अपशब्द बोलता है. जिसके कारण इसको जंज़ीर के सहारे महुआ के पेड़ से बांध कर ताला लगा दिया गया. वहीं सर्किल अफसर सिराथू रामवीर सिंह ने कहा कि सूचना मिली है. पुलिस मौके पर जा रही है, जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी.

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगनी करने का दावा तो किया था, लेकिन दोबारा सरकार बनने के बाद भी किसानों की स्थित बदली नहीं है. आज भी किसान कर्ज के चलते परेशान हैं. कंधई लाल जैसे कितने ही किसान हैं, जिनके परिवार भर पेट भोजन को तरसते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कोरोना काल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget