एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल के गिरी कीमतों पर बढ़ी सियासत, बीजेपी का केजरीवाल पर निशाना, प्रियंका की केंद्र को खरी-खरी

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम कम क्या हुए इस पर सियासत बढ़ गई.  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये फैसला दिल से नहीं डर से निकला है.

केंद्र सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था. एनडीए शासित राज्यों ने भी केंद्र के ऐलान के बाद अपने यहां वैट में कटौती की, जिससे इन राज्यों में कीमतें कुछ और कम हो गईं. केंद्र और राज्य सरकारों के इस फैसले के बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता को कुछ राहत जरूर मिलेगी. 

लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम कम क्या हुए इस पर सियासत बढ़ गई.  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये फैसला दिल से नहीं डर से निकला है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है. वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है.  प्रियंका लगातार केंद्र और यूपी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य कई मुद्दों पर घेरती रही हैं. 

बीजेपी की केजरीवाल से मांग- दाम घटाओ

वहीं  राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये और डीजल की कीमत 11.75 रुपये प्रति लीटर कम हुई है, जिसके बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार से वैट कम करके जनता को तोहफा देने की मांग कर रही है. बीजेपी नेता हरीश खुराना ने सीएम अरविंद केजरीवाल से कहा, सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम नरेंद्र मोदी ने तेल के दाम करके लोगों को दिवाली पर एक तोहफ़ा दिया. उसके बाद कई राज्य जैसे बिहार,गोवा, असम आदि राज्यों ने भी अपनी तरफ से भी VAT कम कर दिया.
आप भी अपना बड़ा दिल दिखाओ और आज दिवाली के दिन VAT कम करके तेल के दाम कम करो.

बादल ने कहा-पंजाब बहुत सह चुका है

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी पंजाब की चरणजीत चन्नी सरकार से पेट्रोल के दाम घटाने को कहा है. सुखबीर बादल ने ट्वीट में लिखा, तेल के बढ़ते दामों से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है. केंद्र सरकार ने देरी से कटौती कर आधी राहत दी है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये घटाने चाहिए. पंजाब बहुत बर्दाश्त कर चुका है. 

अब कहां क्या हैं कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 103.97 रुपये प्रति लीटर हो गई और उसी अनुसार डीजल का दाम 98.42 रुपए प्रति लीटर से गिरकर 86.67 प्रति लीटर हो गया. मुंबई में पेट्रोल के दाम 5.87 रुपये घटकर 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 12.48 रुपये कम होकर 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कोलकाता में डीजल की कीमत 5.82 रुपये घटकर 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 11.77 रुपये घटकर 89.79 रुपये प्रति लीटर हो गई. यूपी में अब पेट्रोल और डीजल दोनों ही 12-12 रूपये सस्ता हो गया है. वैट की दरें विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जिससे ईंधन की दरों में अंतर होता है.

बुधवार रात घोषित उत्पाद शुल्क में कटौती अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इसके साथ ही मार्च 2020 और मई 2020 के बीच पेट्रोल और डीजल पर करों में क्रमश: 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का एक हिस्सा वापस ले लिया गया है. उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी से पेट्रोल पर केंद्रीय कर 32.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.8 रुपये प्रति लीटर हो गया था. एक्साइज ड्यूटी को कम करते हुए, केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का भी आग्रह किया. भारतीय जनता पार्टी शासित छह राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड, त्रिपुरा और बिहार ने वैट घटाया है.

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Price in UP: केंद्र के बाद यूपी सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के घटाए दाम, जानिए कितने रुपये हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price: सरकार ने घटाया पेट्रोल और डीजल पर टैक्स, जानिए किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा तेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget