एक्सप्लोरर

Crime News: गलत नीयत से बने रिश्ते का दर्दनाक अंत....अय्याश पति की हत्या की साजिश में पत्नी सहित हत्यारा गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतका की पत्नी चंद्र कला उर्फ चंदा और हत्यारे जुम्मन उर्फ जुम्मा के रूप में हुई है.

Delhi Crime News: रणहौला थाने की पुलिस ने कथित लूट के दौरान हत्या (Murder) के मामले का खुलासा करते हुए, एक शख्स की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और हत्या की साजिश में उसका साथ देने वाले हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतका की पत्नी चंद्र कला उर्फ चंदा और हत्यारे जुम्मन उर्फ जुम्मा के रूप में हुई है. ये दोनों विकास नगर के रहने वाले हैं. इस मामले में हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी पुलिस (Police) ने बरामद कर लिया है.

पुलिस को बीते 18 मई को पीसीआर कॉल मिली थी. जिसमें रणहौला थाने की पुलिस को चोरों द्वारा चोरी के दौरान एक शख्स की हत्या की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को कॉलर ने बताया कि वो अपने घर के बाहर आवाजें सुन कर निकला तो देखा कि सामने वाले घर के बाहर लोग खड़े थे और एक डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी. जिसके बाद पुलिस टीम क्राइम सीन पर पहुंची जहां उन्होंने पाया कि 50 वर्षीय वीर बहादुर वर्मा की बॉडी खून से सनी बेड पर पड़ी हुई है. जिसके बाद क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर कर जांच और फोटोग्राफी की गई. उसके बाद  बॉडी को डीडीयू हॉस्पिटल भेज दिया गया.

पुलिस जांच में ऐसे मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए, डीसीपी की देखरेख में एसएचओ रणहौला के नेतृत्व में एसआई अमित राठी, मनीष, नरेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल अजीत, कॉन्स्टेबल सुरेश, अशोक और विवेक की टीम का गठन कर आरोपियों की पकड़ के लिए लगाया गया. पुलिस टीम ने जांच में जुट कर स्थानीय लोगों से मृतक के स्वभाव और व्यवहार के बारे में पता का किया. जिसमें उन्हें मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने की बात पता चली. जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की, इस दौरान लगातार उसके बयान में बदलाव पाया गया. उसने बताया कि कुछ लूटेरे उसके घर मे घुसे और ज्यूलरी-कैश लूट कर उसके पति पर घातक हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिज़ टीम को उस पर शक हुआ.

सुराग की तलाश में पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फूटेजों को खंगालने लगी. आखिरकार कई घंटों की फूटेजों को देखने के बाद, एक काम का फुटेज उन्हें मिला, जिसमे उन्हें एक हिस्ट्रीशीटर जुम्मन उर्फ जुम्मा संदिग्ध अवस्था मे मृतक के घर के पास घूमता नजर आया. जिसके बाद पुलिस ने फिर से मृतक की पत्नी से पूछताछ की लेकिन वो लूटेरों और चोरों की कहानियां बताते रही. जिसके बाद पुलिस टीम ने चंद्रकला की कॉल डिटेल रिकार्ड्स निकाली. जिसमें उन्हें उसके जुम्मन से कांटेक्ट में रहने का पता चला. आगे की जांच में स्थानीय लोगों से ये भी पता चला कि मृतक की दो पत्नियां थी, जिस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे. जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, और उसे कॉल डिटेल रिकॉर्ड का हवाला दिया. तब जाकर उसने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए, जुम्मन से हत्या करवाने की बात बताई.

पत्नी से ऐसे रची साजिश

उसने बताया कि वो अपने पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध से परेशान थी. 13-14 साल पहले वो मृतक के कपड़े की शॉप में काम करती थी, उस दौरान वो अक्सर उसका शोषण करता था. लेकिन वो कुछ कर नहीं पाती थी क्योंकि वो कुछ बोलती तो उसकी जॉब चली जाती. उसके शादीशुदा होते हुए भी बाद में उसकी मृतक से ही शादी हो गयी. इस शादी से उससे दो बच्चे भी हुए. लेकिन उसकी अय्याशी की नीयत नहीं गयी. उसे पता चला कि उसका दो-तीन अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं. इसी दौरान बिहार से उसकी बहन उसके घर आई, जिस पर भी वो बुरी नजर रख रहा था. इन सबसे परेशान जब वो घर के नीचे दुकान में बैठी थी तो उसने दुकान में काम करने वाली नरगिस नाम की महिला से इसकी चर्चा की. जिसने अपने भाई जुम्मन से उसका संपर्क करवाया. और फिर उसने जुम्मन से डेढ़ लाख रुपये में उसकी हत्या की डील फाइनल की.

वारदात की रात मृतक के सो जाने के बाद उसके घर का दरवाजा खोला और जुम्मन को घर के अंदर बुलाया. जहां उसने मृतक के सर पर हथौडे से दो बार हमला कर उसकी जान ली. लूट की कहानी बनाने 50 हजार रुपये और ज्यूलरी देकर उसे चलता कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जुम्मन ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) में सरेंडर कर दिया. पुछताछ में जुम्मन ने पैसों की लालच में हत्या (Murder) की बात स्वीकारी. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, मोबाइल और खून के धब्बों वाले 50 हजार कैश बरामद कर लिया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ेंः-

Cambridge University में राहुल गांधी के निशाने पर मोदी-RSS, कहा- लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर किया जा रहा कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget