एक्सप्लोरर

CWC मीटिंग में हुए तनाव पर बोले पी चिदंबरम- मतभेद और असंतोष हमेशा बदलाव लाते हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कांग्रेस कार्य समिति में हिस्सा लेने के बाद कबूल किया कि पार्टी में थोड़ा मतभेद चल रहा है. हालांकि उन्होंने इस मतभेद को पार्टी हित में ही बताया है. उन्होंने कहा कि बिना मतभेदों और असंतोष के पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती.

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को स्वीकार किया कि कांग्रेस प्रमुख पद को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष है, लेकिन यह भी जोर दिया कि असंतोष के बिना बदलाव नहीं हो सकता. उनका ये बयान कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सात घंटे चली बैठक के कई घंटों बाद आया. इस बैठक में पार्टी के आंतरिक मतभेदों पर चर्चा के हुई थी.

पार्टी नेतृत्व के बारे में कांग्रेस के भीतर असंतोष के बारे में पूछे जाने पर, पी चिदंबरम ने कहा, "मैं कभी नहीं कहता कि सब ठीक है. क्या समुद्र की लहरें कभी खामोश हो जाती हैं, समुद्र में हमेशा लहरें उठती रहेंगी. हमेशा कुछ असंतोष रहेगा. आज हमने कुछ मुद्दों पर बात की. मुझे लगता है कि आगे बढ़कर पार्टी मजबूत और अधिक सक्रिय हो जाएगी."

असंतोष बदलाव लाता है

पी. चिदंबरम ने आगे कहा,"जिन भी नेताओं ने पत्र लिखा है वो सभी भाजपा विरोधी है उनमें मैं भी हूं और राहुल गांधी भी हैं. वहां हमेशा असंतोष रहता है. यहां तक की, कई बार असंतोष बदलाव लेकर आता है. अगर अंसतोष नहीं होगा, तो बदलाव नहीं हो पाएगा." उन्होंने पार्टी लीडरशिप को लेकर सोनिया गांदी को लिखे पत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी बात की.

बीजेपी के साथ कोई नहीं मिला

राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि सोनिया गांधी को ये पत्र बीजेपी के साथ सांठगांठ होने पर लिखा गया है. पी. चिदंबरम ने इस पर कहा,"यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. किसी ने भी आरोप नहीं लगाया कि कोई बीजेपी के साथ मिला हुआ है."

पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा

गौरतलब है कि सात घंटे तक चली पार्टी की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का हाथ हरसंभव तरीके से मजबूत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि किसी को भी पार्टी नेतृत्व को कमजोर करने या कमतर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इन लोगों ने किए पत्र पर हस्ताक्षर

बता दें कि पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, पीजे कुरियन, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा और अजय सिंह शामिल हैं. इनके अलावा सांसद विवेक तन्खा, सीडब्ल्यूसी सदस्य मुकुल वासनिक और जितिन प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजेंद्र कौर भट्ठल, एम वीरप्पा मोइली और पृथ्वीराज चव्हाण ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई बैठक, CWC की मीटिंग में पारित हुए प्रस्ताव पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget