एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में मनरेगा मजदूरों को नहीं हो रहा भुगतान, सीपीएम ने किया प्रदर्शन का ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: सीपीएम नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा कि असम में भूस्खलन के कारण रेलवे यातायात बाधित होने के बाद पैदा हुए ईंधन संकट के लिए भी बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को दोषी ठहराया.

Lok Sabha Elections 2024: त्रिपुरा की विपक्षी पार्टी सीपीएम ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और त्रिपुरा शहरी रोजगार कार्यक्रम के तहत काम और लंबित मजदूरी के भुगतान जैसी मांगों को लेकर शनिवार को एक हफ्ते के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीएम के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि खासतौर पर छमनु ब्लॉक, गंगानगर ब्लॉक, राइमा वैली ब्लॉक, रायश्याबारी ब्लॉक, दासदा, जम्पुई हिल्स, धलाई में दमचेरा, उत्तरी त्रिपुरा और दक्षिण सहित स्वायत्त जिला परिषद क्षेत्रों में कोई काम नहीं हुआ है. ऐसा पिछले 4 से 5 सालों से है. जितेंद्र चौधरी ने आगे बताया कि कुछ मजदूरों को उनके द्वारा किए गए काम का भुगतान नहीं किया गया है.

BJP नेत्रत्व वाली प्रदेश सरकार पर CPM ने बोला हमला

इस दौरान सीपीएम नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा कि असम में भूस्खलन के कारण रेलवे यातायात बाधित होने के बाद पैदा हुए हालिया ईंधन संकट के लिए भी बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि  हम 13 मई से 18 मई तक प्रदेश भर के सभी उपखंडों में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं. ऐसे में कुछ जगहों पर हम विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं और कुछ जगहों पर हम ज्ञापन सौंप सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम 14 मई को अगरतला में अपना कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

'राज्य में ट्रिपल इंजन की है सरकार' - CPM

सीपीएम के पार्टी सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि “देश में डबल इंजन की सरकार है और राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार है. जिसमें बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा और टीआईपीआरए मोथा. वहीं, अब सभी लोग लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. सच है, यह देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक लड़ाई है. ऐसे में कोई भी मंत्री या सीएम राज्य के बाहर चुनाव प्रचार के लिए जा सकता है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को प्रदेश की इस दयनीय स्थिति को देखने के लिए यहां रहना चाहिए, 

घायल सभी लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन करे- माणिक डे

इसके अलावा सीपीएम नेता माणिक डे ने भी प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द एक अस्थायी बफर स्टॉक स्थापित करने की मांग की. उधर, डे ने त्रिपुरा राज्य सहकारी बैंक की भर्ती परीक्षा देने के लिए गुवाहाटी जाते समय असम में एक सड़क दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति की विधवा के लिए सरकारी नौकरी की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को हालिया घटना में घायल हुए सभी लोगों के इलाज का खर्च वहन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: PM मोदी के रिटायरमेंट के दावे पर मचा सियासी बवाल! जानें केजरीवाल के दावे पर अब किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget