एक्सप्लोरर

नोएडा: लॉकडाउन में सैकड़ों गरीबों का पेट भर रही है राजेश चमोली और उनकी टीम

कोरोना के महासंकट काल में गरीबों का पेट भरने के लिए नोएडा के रहने वाले राजेश चमोली और उनकी टीम दिन रात काम कर रही है. राजेश अपनी 6 लोगों की टीम और दोस्तों की मदद से रोज़ कई सौ लोगो को खाना पुहंचा रहे हैं.

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस की वजह से देश मे लॉकडाउन है. ऐसे में बहुत बड़ी संख्या है लोगों की जिनको राशन और खाना नहीं मिल पा रहा है. देश में लॉकडाउन को तकरीबन 20 दिन हो गए ऐसे में गरीब और मजदूर तबके के लोगों के लिए 2 वक़्त का खाना मिलना बेहद मुश्किल हो रहा है. लॉकडाउन के वक्त में समाज के कुछ लोग, गरीब लोगों को पेट भर खाना पहुंचाने के लिए सामने आए हैं, जिनको जितना सराहा जाए कम है. ऐसे लोगों को लॉकडाउन के हीरोज कहना गलत नहीं होगा.

नोएडा के रहने वाले राजेश चमोली ने पन्द्रह साल इंडियन नेवी में भारत की सेवा करने के बाद, तकरीबन 2 महीने पहले नोएडा में क्लेपॉट कूज़ीन नाम से अपना एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोला. रेस्टोरेंट खुलने के कुछ दिन बाद ही पूरे देश में कोरोना संकट आ गया और अब तकरीबन 20 दिनों से लॉकडाउन है. ऐसी स्थिति में राजेश चमोली ने अपने रेस्टोरेंट को किचन में तब्दील कर दिया और उसी किचन से रोज ऐसे लोगों को खाना पहुंचाना शुरू किया जिनको दिन में एक टाइम का खाना भी नसीब नहीं होता था.

रेस्टोरेंट के लिए राजेश ने जिन लोगों को रखा था उनमें से दो लोग नेपाल के थे, वह काम छोड़कर वापस अपने घर चले गए. राजेश के पास ना तो कुक था और ना ही टीम. राजेश ने मन में ठान लिया था कि ऐसी कठिन स्थिति में पीछे तो नहीं हटना है और लोगों की सेवा करनी है. उन्होंने अपने दोस्तों के सहयोग से यह शुरू किया.

उन्होंने अपने किचन के लिए कुक को फरीदाबाद से नोएडा बुलवाया और उसके रहने और खाने का इंतजाम किया. प्रशासन का इस नेक काम में काफी बड़ा सहयोग है. राजेश ने बताया कि उन्होंने जाकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात की और उनसे परमिशन ली कि वह अपने इलाके में जाकर जरूरतमंदों को खाना देंगे. प्रशासन ने भी इस काम में मदद करते हुए परमिशन दे दी.

किचन में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए सभी लोग बारी-बारी से साफ सफाई का पूरा ख्याल रखते हुए खाना बनाना शुरू करते हैं. सुबह 8:00 बजे से ही पूरी टीम रेस्टोरेंट पहुंच जाती है. एक पैकेट में इतना खाना डाला जाता है कि एक व्यक्ति एक टाइम पेट भर खाना खा सके. पूरी टीम इस बात का खास ख्याल रखती है कि सही वक्त से लोगों को खाना पहुंचाया जा सके इसीलिए ठीक 12:00 बजे पूरी टीम गाड़ी में खाने के सारे पैकेट्स रखकर रेस्टोरेंट से रवाना हो जाती हैं. रास्ते में जो जरूरतमंद मिलते हैं उनको भी खाना दिया जाता है.

राजेश चमोली और उनकी टीम जैसे ही नोएडा की एक झुग्गी झोपड़ी में खाना लेकर पहुंचती है तुरंत ही लोग उनकी गाड़ियों को देखकर भागे चले आते हैं. इन तस्वीरों को भूख से बेबसी का मंज़र कहे तो गलत नहीं होगा. इन लोगों को देखते ही ना सिर्फ इंसान बल्कि जो आसपास पशु थे वह भी दौड़े चले आए. पूरी टीम ने बच्चों को बिस्किट के पैकेट हर व्यक्ति को खाने का पैकेट बाटा. तो वहीं पशुओं को अलग से खाना खिलाया. खाना देते वक्त लोगों से सामाजिक दूरी का पालन भी करवाते हैं.

राजेश नो बताया, " मैं अपने दोस्तों का धन्यवाद करना चाहता हूं. उनकी मदद के बिना यह कुछ भी संभव नहीं था. पहले दिन 101 लोगों से शुरू किया था. कल 270 लोगों को खाना खिलाया और आज 300 लोगों को खिलाएंगे रोज कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को खाना खिलाएं. मेरा भी परिवार है और वो मुझे सपोर्ट कर रहा है. उन्होंने कहा कि जाते ही सबसे पहले अपने आपको सैनेटाईज करता हूं, उसके बाद ही परिवार से मिलता हूं.

कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आए मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त, एक साल तक लेंगे 30% कम सैलरी

Coronavirus: PM मोदी कल सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का हो सकता है एलान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget