एक्सप्लोरर

Coronavirus: ईरान में नवरोज के बाद संक्रमण की चौथी लहर, जानिए छुट्टियों ने कैसे बढ़ाए मामले

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद देश भर में हजारों लोगों ने इधर से उधर यात्रा की. नए साल के मौके पर छुट्टियों के दौरान ईरानियों को जुर्माना भी यात्रा करने से नहीं रोक सका. अब, ईरान को उसका नतीजा भुगतना पड़ रहा है.

Coronavirus: कोरोना के मामलों में उछाल के चलते ईरान संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रहा है. ईरान के 32 प्रांतों में से दो इलम और अल्बोर्ज में देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चौथी लहर के सामना करने की पुष्टि की है. अल्बोर्ज प्रांत राजधानी तेहरान के करीब है और इलम प्रांत देश के पश्चिम में है. पारसी समुदाय के मशहूर त्यौहार नवरोज यानि नए साल को मनाने के लिए लाखों लोगों ने यात्रा की थी. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सात अन्य प्रांत चौथी लहर के किनारे पर हैं.

ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर 

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने राष्ट्रीय एंटी-कोरोना टास्क फोर्स के टेलीविजन सत्र के दौरान कहा था, "अगर हमने आवश्यक विचार नहीं किया, तो हमें अन्य प्रांतों में भी इस लहर का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है." स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि नवरोज के दो हफ्तों बाद मामलों में उभार के साथ अस्पताल में भर्ती होनेवाले और मौत की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

नवरोज के मौके पर ईरानी परंपरागत रूप से सफर करते हैं और दोस्तों और परिजनों से मुलाकात करते हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हालांकि उन्होंने इस साल यात्रा का विरोध किया था, मगर इसके बावजूद आधिकारिक रूप से लोगों को देश भर में सैंकड़ों शहर की यात्रा करने की अनुमित दी गई. सार्वजनिक परिवहन को बैन नहीं किया गया था और निजी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हुए सड़क मार्ग से यात्रा को रोकने के लिए जुर्माना भारी नहीं है.

नवरोज की छुट्टियों के बाद मामलों में हुई वृद्धि

राष्ट्रीय एंटी-कोरोना वायरस टास्क फोर्स के एक प्रवक्ता अली रजा रईसी ने कहा, "नवरोज के दौरान सड़क मार्ग से यात्रा में पिछले साल के मुकाबले 100 फीसद की बढ़ोतरी हुई." नवरोज से कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री मोहम्मद इस्लामी ने अनुमान लगाया था कि करीब 33 मिलियन लोग छुट्टियों के दौरान यात्रा करेंगे और कम से कम 7.8 मिलियन लोग सार्वजनिक परिवहन का देश में इधर से उधर जाने के लिए इस्तेमाल करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कम से कम 15 हजार लोगों को अधिकृत लैब में जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी और उन्होंने जानते बूझते नवरोज के दौरान सफर किया. सरकारी आंकड़े भी दर्शातें है कि 47 शहर अब कलर कोडेड स्केल पर 'रेड' वर्गीकृत किए गए हैं और 247 शहर 'पीले' जबकि मात्र 14 'नीले' किए गए हैं. कलर कोडेड स्केल पर नीला ट्रांसमिशन दर का सबसे निचला हिस्सा है.

कोरोना की बेकाबू रफ्तार से पस्त पाकिस्तान! इमरान खान ने दी तीसरी लहर के बेहद खतरनाक होने की चेतावनी

असमः हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राज्य में लोगों को मास्क पहनने की नहीं हैं कोई जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget