एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को ‘भस्मासुर’और अमित शाह को बताया ‘शनि’, इसके पीछे बताई ये वजह

देश में नागरिकता कानून के पक्ष-विपक्ष में रैलियां निकाली जा रही हैं. जहां सरकार समर्थित रैलियों में विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है तो वहीं विपक्ष भी सरकार के कानून को काला कानून बताने में जुटा है. इस बीच कर्नाटक से कांग्रेस नेता का पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है.

कर्नाटक: कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया है. कांग्रेस नेता वीएस उगरप्पा ने पीएम मोदी को 'भस्मासुर' और अमित शाह को 'शनि' बताया है. दरअसल, देश में एक तरफ नागरकिता कानून के पक्ष-विपक्ष में रैलियां की जा रही हैं. इस मसले पर नेताओं की बयानबाजी भी खूब हो रही है. बीजेपी समर्थित रैलियों में जहां सीएए, एनआरपी का विरोध करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है.

वहीं, विपक्ष सरकार के विवादास्पद कानून को काला कानून बताने में जुटा है. सरकार जहां अपनी तरफ से कानून के खिलाफ निकाले गये प्रदर्शन को विरोधी पार्टियों की साजिश करार दे रही है तो वहीं विपक्ष भी सवाल उठा रहा है कि देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. बजाय लोगों को नौकरी देने के सरकार भावनात्मक मुद्दों में उलझा रही है.

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर विवादास्पद बयान

इस बीच कर्नाटक के हुबली जिले से कांग्रेस नेता ने एक बेतुका बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर दिया है. कांग्रेस नेता वीएस उगरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भस्मासुर’ और गृहमंत्री अमित शाह को ‘शनि’ बता डाला. केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भावनात्मक मुद्दों पर दांव खेल रही है.

उगरप्पा ने कहा, “बेरोजगारी, आर्थिक संकट, निर्धनता दूर करने के बजाये सरकार भावनात्मक मुद्दों को उठा रही है.” बीजेपी और संघ परिवार ने लोगों का ध्यान बंटाने के लिए अचानक भावनात्मक मुद्दों को उठाया.  उन्होंने कहा कि भावनात्मक मुद्दों को उठाना लानत का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों को पूरे करने में नाकाम रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी और शाह दरअसल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. पहले ही दिन से दोनों टीम के तौर पर काम कर रहे हैं .

CAA: CM योगी बोले- विरोधियों ने महिलाओं को चौराहे पर बैठाना शुरू कर दिया, खुद रजाई ओढ़ सो रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget