एक्सप्लोरर

चीन के जासूसी जहाज की मालदीव में एंट्री, एक महीने गायब रहने के बाद अचानक सामने आया, भारत की बढ़ी चिंता!

भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास का चीन भरपूर फायदा उठा रहा है. अब चीन ने अपना जासूसी जहाज भी मालदीव भेज दिया है. भारत के लिए यह चिंता का विषय है. चीनी जहाज फिलहाल मालदीव में है.

चीन का समुद्री अनुसंधान पोत जियांग यांग होंग मालदीव पहुंच चुका है. मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र में लगभग एक महीने तक रहने के बाद यह पोत राजधानी माले पहुंचा है. यह जहाज अब कहां जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ट्रैंकिंग साइटों के अनुसार फिलहाल यह जहाज थिलाफुशी के पास है. इस जहाज की ट्रैकिंग बंद कर दी गई थी और लगभग एक महीने तक यह गायब था. इसके बाद इस जहाज का अचानक सामने आना भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि यह जहाज फिलहाल हिंद महासागर क्षेत्र में है.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पिछले महीने चीन का दौरा किया था. इसके एक दिन बाद 14 जनवरी को यह जहाज चीन से रवाना हुआ था और अब मालदीव में है. चीन और मालदीव की करीबी भी भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली है. 

22 जनवरी से गायब था
यह जहाज 22 जनवरी से ट्रैकिंग साइट पर नहीं दिख रहा था. गायब होने से पहले इसे इंडोनेशिया के पास जावा सागर में देखा गया था. इसके बाद मालदीव में इसकी लोकेशन मिली है. माना जा रहा है कि एक महीने तक यह जहाज मालदीव के ईईजेड पर था. यह 100 मीटर लंबा जहाज 2019 में चीन के स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन का हिस्सा बना था. यह चीन का सबसे बड़ा जहाज है, जिसका वजह 4500 टन है.

मालदीव का दावा नहीं करेगा जासूसी
चीन 2019 से इस जहाज का उपयोग सर्वे के लिए कर रहा है. इसके जरिए पानी में नमक की मात्रा, जलीय जीव, समुद्र के नीचे खनिज, जीवन और पर्यावरण अध्ययन के लिए करता है. इस जहाज के डेटा प्लव्स पर्यावरण से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने में सक्षम हैं. इस जहाज पर सर्वे के नाम पर श्रीलंका और मालदीव के क्षेत्र में जासूसी के आरोप लगते रहे हैं, हालांकि, मालदीव के अनुसार यह जहाज सिर्फ रोटेशन और रिप्लेनिश के लिए आया है.

यह भी पढ़ेंः यूएई और भारत की दोस्ती पर भड़का पाकिस्तान, जो कहा वो आपको पढ़ना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget