एक्सप्लोरर

गुड़गांव में चार मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

गुड़गांव के एक गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह जाने से छह मजदूरों की मौत हो गयी. गुड़गांव के सेक्टर 65 के समीप उल्लावास गांव में इमारत ढह जाने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें बचाव कार्य में लगायी गयीं.

गुड़गांव: गुड़गांव के एक गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह जाने से छह मजदूरों की मौत हो गयी. गुड़गांव के सेक्टर 65 के समीप उल्लावास गांव में इमारत ढह जाने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें बचाव कार्य में लगायी गयीं. हर टीम में 35 लोग हैं. संदेह है कि अब भी एक या दो लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं.

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दुर्घटनास्थल पर मलबे से अबतक छह शव निकाले गये हैं. बचाव टीमें अब भी लगी हुई हैं.’’ अधिकारी ने बताया कि एक गाजियाबाद से एनडीआरएफ की दो टीमें और द्वारका से एक टीम सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं.

गुड़गांव के अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष को एक स्थानीय निवासी ने सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर फोन करके इमारत के ढह जाने की सूचना दी थी. स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग भी बचाव अभियान में शामिल हैं.

बचाव अभियान के शुरुआती दौर में दमकल विभाग के अधिकारी इशाम सिंह ने कहा , ‘‘बचाव टीमें कंक्रीट, आयरन ग्रिल और मलबा हटाकर फंसे लोगों को ढूढ रही हैं और उन्हें इस काम में बड़ी मुश्किल हो रही है. संभवत: सात लोग मलबे में फंसे हो सकते है और सभी मजदूर हैं. ’’

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब इमारत की चौथी मंजिल के लिए लेंटर डालने का काम चल रहा था. पुलिस इमारत के मालिक की तलाश कर रही है. वह उल्लावास गांव का रहने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर एक्शन में सरकार, निपटने के लिए बनाया ये मेगा प्लान
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर एक्शन में सरकार, निपटने के लिए बनाया ये मेगा प्लान

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget