एक्सप्लोरर

बीपीसीएल के कर्मचारी हड़ताल पर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की हो सकती है किल्लत

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानि बीपीसीएल और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानि एचपीसीएल के कुल मिलाकर तकरीबन 34,000 कर्मचारी आज देशभर में हड़ताल पर हैं. केंद्र सरकार के बीपीसीएल के निजीकरण के फैसले के खिलाफ ये हड़ताल की जा रही है.

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल डीजल और एलपीजी की सप्लाई बाधित हो सकती है. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानि बीपीसीएल और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानि एचपीसीएल के कुल मिलाकर तकरीबन 34,000 कर्मचारी आज देशभर में हड़ताल पर हैं. एचपीसीएल कि एक रिफाइनरी जबकि बीपीसीएल की चार रिफाइनरी के कर्मचारी इसमें शामिल हैं. इसीलिए यह अंदेशा बना हुआ है की पेट्रोल डीजल और एलपीजी की सप्लाई बाधित हो सकती है.

दरअसल, आज भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तकरीबन 22,000 कर्मचारी सरकार के विनिवेश के फैसले के विरोध में हड़ताल पर हैं. वहीं इस हड़ताल को तकरीबन 12,000 एचपीसीएल के कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है. पेट्रोलियम एंप्लाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी बृजमोहन ने बताया की बीपीसीएल के साथ में एचपीसीएल के कर्मचारी भी इस हड़ताल में हिस्सा है. इस हड़ताल के चलते देश में पेट्रोल डीजल और एलपीजी सप्लाई की किल्लत हो सकती है क्योंकि बीपीसीएल की चार रिफाइनरी और एचपीसीएल की एक रिफाइनरी के सभी कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं. एलपीजी डिपो से भी सप्लाई बाधित है.

उन्होंने बताया कि हमारी यह हड़ताल केंद्र सरकार के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश के फैसले को लेकर है. गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने बीपीसीएल में सरकारी हिस्सेदारी बेचने को लेकर मंजूरी दी है. इसी को लेकर कर्मचारी अब हड़ताल पर जाने का ऐलान कर रहे हैं.

मैनेजमेंट और कर्मचारियों में ठनी

28 नवंबर की हड़ताल को लेकर भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच में तलवारें खिंची हुई हैं. दरअसल जब कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल का नोटिस दिया था तो मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को एक पत्र जारी कर हड़ताल टालने को कहा था. हड़ताल पर जाने की सूरत में एक दिन के बजाय 8 दिन की तनख्वाह काटने के लिए मैनेजमेंट ने कहा था. लेकिन कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि वह मैनेजमेंट के आगे नहीं झुकेंगे और आज की उनकी हड़ताल इसी दिशा में एक कदम है.

क्या था मामला-

केंद्र सरकार के भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल के निजीकरण के फैसले के खिलाफ तमाम कर्मचारी यूनियन लामबंद हो गई है. इस हड़ताल में बीपीसीएल के साथ एचपीसीएल के कर्मचारी भी शामिल हैं. हड़ताल में बीपीसीएल की सभी रिफाइनरी डिपो और बॉटलिंग प्लांट के सभी कर्मचारी शामिल हैं. कर्मचारियों का कहना है कि सीसीईए भारत पेट्रोलियम को प्राइवेट कर रहा है. इसी को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा है.

ये भी पढ़ें-

प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गईं, गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सख्त सोनिया गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर करारा हमला, कहा- महाराष्ट्र में गवर्नर सीधे ले रहे थे दोनों से निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget