एक्सप्लोरर

Varun Gandhi फिर अपनी ही सरकार पर बरसे, पूछा- 60 लाख पद खाली, कहां गया बजट?

Varun Gandhi Lashed on Modi Govt: वरुण गांधी ने एक बार फिर बीजेपी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

Varun Gandhi On BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. इस बार वरुण गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे (Unemployment Issue) को लेकर अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. देश में महंगाई के बाद सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. इसपर वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विपक्ष तो सरकार पर हमलावर है ही, अब बीजेपी सांसद ने भी अपनी ही सरकार से बेरोजगारी को लेकर सवाल पूछा है. 

बीजेपी सासंद वरुण गांधी ने केंद्र में विभन्न विभागों समेत सेना, पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों में खाली पड़े पदों की संख्याओं को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, "जब बेरोजगारी 3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं. जहां भर्तियां न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश है, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं. कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? यह जानना हर नौजवान का हक है!"

बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर किया हमला

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने हमेशा से ही सरकारक की गलत नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं. चाहे फिर वो उनकी अपनी ही पार्टी की सरकार क्यों न हो. इस बार उन्होंने केंद्र की अपनी बीजेपी सरकार को देश में स्वीकृत पड़े सरकारी पदों पर भर्ती नहीं निकालने की मंशा को लेकर सवाल दागा है. वरुण गांधी ने देश में खाली पड़े सरकारी पदों के लेकर सीधे केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है.

वरुण गांधी ने कहा कि जिस समय देश में बेरोजगारी 3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है उस समय ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं. दरअसल, वरुण गाधी ने अपने ट्वीट के साथ देश में विभिन्न सरकारी विभागों में स्वीकृत पड़े खाली पदों को लेकर आंकड़े शेयर किए हैं. जिसके मुताबिक, देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 60 लाख से भी अधिक स्वीकृत पद खाली पड़े हैं. जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा विभाग, सेना, पुलिस, न्यायालय में कई हजारों स्वीकृत पद खाली पड़े होने का दावा किया गया है.  

यूपी की योगी सरकार पर भी साध चुके निशाना

आपको बता दें कि इससे पहले भी वह अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते रहे हैं. कुछ दिन पहले ही पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से राशनकार्ड धारकों (Ration Card Holder)के लिए तय की गई पात्रता को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले सारे मानक अगर चुनाव देख कर तय किए जाएंगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो देंगी. उन्होंने अपनी सरकार से सवाल पूछते हुआ कहा कि, चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में.

इसे भी पढ़ेंः-

Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर फिर हो सकता है बवाल, नागपुर में राणा दंपत्ति और NCP करेंगे पाठ

Monkeypox: मंकीपॉक्स की पहचान के लिए भारतीय कंपनी ने बनाई RT-PCR किट, 1 घंटे में संक्रमण का चलेगा पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Sri Lanka Prison Riot: श्रीलंका की जेल बनी अखाड़ा, कैदियों के खूनी दंगे में 27 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
श्रीलंका की जेल बनी अखाड़ा, कैदियों के खूनी दंगे में 27 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
Telangana Voter List Row : 'BLO को धमकाया, वोटर रजिस्ट्रेशन रोका'! तेलंगाना में BJP के आरोपों से मचा सियासी तूफान
'BLO को धमकाया, वोटर रजिस्ट्रेशन रोका'! तेलंगाना में BJP के आरोपों से मचा सियासी तूफान

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget