एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Secretariat: दो साल बाद राज्यसभा सचिवालय में बायोमेट्रिक मशीन से लगेगी कर्मचारियों की अटेंडेंस, जानिए क्यों की गई थी बंद

राज्यसभा सचिवालय में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कराने के लिए इसे अगस्त 2018 में पहली बार लागू किया गया था.

Biometric Attendance In Rajya Sabha Scretariat: राज्यसभा सचिवालय में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था को दो साल बाद सोमवार को फिर से बहाल कर दिया गया है. कोरोना महामारी के कारण इस व्यवस्था को निलंबित कर दिया गया था. राज्यसभा सचिवालय में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कराने के लिए इसे अगस्त 2018 में पहली बार लागू किया गया था. लेकिन कोरोना महामारी के कारण 6 मार्च, 2020 को निलंबित कर दिया गया था.  

आपको बता दें कि 20 मई को सचिवालय द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें  राज्यसभा सचिवालय में कार्यरत 1300 से अधिक कर्मचारियों को आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली का पालन करने के लिए कहा गया. सचिवालय द्वारा जारी सर्कुलर में सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन करने के लिए कहा गया था, जिसे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए एक निवारक उपाय के तौर पर निलंबित कर दिया गया था.

सचिवालय द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि, राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 जून, 2022 से एईबीएएस मशीनों पर अपनी अटेंडेंस दर्ज करने का निर्देश दिया जाता है. सर्कुलर में कहा गया है कि, इसके जारी होने की तारीख से लेकर 31 मई, 2022 तक इस ट्रायल पर चलाया जाएगा. इस दौरान मशीन में किसी नए पंजीकरण को एड करने और मशीन के तकनीकी मुद्दों की जांच और उसमें सुधार का काम किया जाएगा.  साथ सभी कर्मचारियों को एईबीएस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते समय कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. 

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: टोक्यो पहुंचते ही PM Modi का जोरदार स्वागत, जय श्रीराम के लगे नारे, आज भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget