एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयानों पर मुख्तार अब्बास नक़वी का तीखा हमला, कहा- सिरफिरों जैसी बातें करते हैं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ट्रूथ विद राहुल गांधी सीरीज का तीसरा वीडियो रिलीज किया. राहुल ने कहा कि पीएम के पास चीन से निपटने की कोई तय रुपरेखा नहीं है, वो अपनी इमेज बिल्डिंग में लगे हैं. इसके बाद मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर अपनी छवि चमकाने का आरोप लगाया तो केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को सिरफिरा करार दे दिया. राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी समझना ही नहीं चाहते और जो व्यक्ति सब चीजें देखते हुए भी कुछ समझना नहीं चाहता उसका कुछ नहीं किया जा सकता.

राहुल के ट्वीट और वीडियो पर नक़वी का हमला

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने यह हमला राहुल के उस ट्वीट और वीडियो के जवाब में किया है जिसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लेकर लिखा था कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपनी छवि चमकाने में लगे हुए हैं और देश के सभी संस्थाएं भी इसी काम में लग गई है. राहुल गांधी ने इसके अलावा कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की छवि चमकाना राष्ट्रीय छवि का विकल्प नहीं हो सकता.

राहुल जनता द्वारा नकारे जाने को पचा नहीं पा रहे- नक़वी

मुख्तार अब्बास नक़वी ने राहुल के इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आंख बंद कर ली है और वह कुछ देखना ही नहीं चाहते. देश इस वक्त आपदा काल से गुजर रहा है और इस आपदा के वक्त में भी प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों का ध्यान रखते हुए उन तक खाना पानी भी पहुंचाया है. समूचा देश इस आपदा के वक्त में एक साथ खड़ा है. नकवी ने कहा की राहुल गांधी लगातार इस तरीके के बयान इस वजह से दे रहे हैं क्योंकि देश ने उनके परिवार को नकार दिया है और वह इस बात को पचा नहीं पा रहे.

राहुल गांधी लगातार अलग-अलग मुद्दों पर प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं

गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट और वीडियो जारी कर मोदी सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े करते हुए हमले कर रहे हैं. फिर चाहे वह चीन का मुद्दा हो, अर्थव्यवस्था का हो, कोरोना का हो या फिर बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का. राहुल गांधी लगातार अपने वीडियो में इन सभी मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और उठाए गए कदमों पर सवाल उठा रहे हैं.

राहुल का बड़ा आरोप, कहा- PM मोदी के पास चीन से निपटने की कोई रुपरेखा नहीं, सिर्फ अपनी इमेज बिल्डिंग में लगे हैं Weather Updates: यूपी-बिहार असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान, बिहार में विकराल हुई बाढ़

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget