एक्सप्लोरर

Asif Ali Zardari: भ्रष्टाचार-मर्डर के आरोप में 11 साल जेल में रहे, अब पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति होंगे. उन्हें दोनों सदनों में बहुमत हासिल हुआ और तीन प्रांतों में भी उन्हें भारी बहुमत मिला.

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. वह देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. उन्हें दोनों सदनों में बहुमत हासिल हुआ और तीन प्रांतों में भी उन्हें भारी बहुमत मिला. जरदारी की पत्नी और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद उन्हें लगभग एक दशक तक जेल में रहना पड़ा.

आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया और आसानी से जीत हासिल की. संसद के दोनों सदनों और देश का चार में तीन प्रांतों की विधानसभा में उन्हें बहुमत मिला. आसिफ अली जरदारी कुल 411 वोट हासिल करने में सफल रहे. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी महमूद अचकजई को सिर्फ 181 वोट ही मिले.

नतीजे आने से पहले ही जश्न मनाने लगे समर्थक

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के समर्थक चुनाव के आधिकारिक नतीजे आने से पहले ही जश्न मनाने लगे थे. जरदारी की दोनों बेटियों ने उनके पिता की जीत पर पाकिस्तान पीपल्स पार्टी को बधाई दी. जरदारी भ्रष्टाचार और हत्या के आरोप में 11 साल तक जेल में रहे थे, जबकि वह कभी भी दोषी नहीं पाए गए. अब उनका राष्ट्रपति बनना राजनीति में उनकी वापसी का प्रतीक है. यह उनके राजनीतिक करियर को नया जीवन देगा.

दूसरी बार बने पाकिस्तान के राष्ट्रपति

आसिफ अली जरदारी दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने हैं. इससे पहले 2008 से 2013 के बीच उन्होंने पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. वह पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति हैं, जो लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए थे और सफलतापूर्क अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अगले राष्ट्रपति को कार्यभार सौंपा. बेनजीर भुट्टो सरकार में उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि, सरकार गिरने के बाद उन पर कई गंभीर आरोप लगे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: 'क्लीन स्वीप करेंगे', आंध्र में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल होने पर बोले चंद्रबाबू नायडू, जानिए किसे कितनी सीटें?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget