एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'क्लीन स्वीप करेंगे', आंध्र में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल होने पर बोले चंद्रबाबू नायडू, जानिए किसे कितनी सीटें?

Lok Sabha Elections 2024: बैठक में चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच काफी बातचीत हुई. 50 मिनट तक चली बैठक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ. बीजेपी के खाते में 6 सीट आईं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आंध्र प्रदेश में भी एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात बन चुकी है. बीजेपी 6 लोकसभा और जनसेना 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. विधानसभा चुनाव के लिए इन दोनों पार्टियों के खाते में 30 सीटें आई हैं. वहीं, टीडीपी 17 लोकसभा और 145 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटें हैं.

चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ. लगभग 50 मिनट तक चली इस बैठक में टीडीपी, बीजेपी, जनसेना के बीच सीट समायोजन पर चर्चा हुई और यह चर्चा सार्थक रही. बीजेपी अराकू, राजमुंदरी, नरसापुरम, तिरूपति, हिंदूपुर, राजमपेट लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं, जनसेना अनकापल्ली, काकीनाडा या मछलीपट्टनम सीट से उम्मीदवार उतार सकती है.

लोकसभा के साथ होने हैं विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर देरी हो रही थी. वहीं, कुछ सीटों और उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी और टीडीपी में मतभेद भी थे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 25 सीटों में 6 सीटों की मांग कर रही थी, जबिक टीडीपी 4 सीटें देने के लिए तैयार थी. ऐसे में ये फॉर्मूला तय किया गया कि बीजेपी और जनसेना दोनों मिलकर 8 लोकसभा सीट और 30 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेंगे.

2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम

आंध्र प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसी ने जीत हासिल की थी. राज्य की 175 में से 151 विधानसभा सीटें इस पार्टी के खाते में गई थी और जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. टीडीपी को 23 सीटें मिली थीं और अन्य के खाते में एक सीट गई थी. कांग्रेस और बीजेपी के खाते में कोई सीट नहीं गई थी. लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को राज्य में खाली हाथ रहना पड़ा था. राज्य की कुल 25 सीटों में 22 वाईएसआरसी के खाते में गई थीं. वहीं, टीडीपी को तीन सीटें मिली थीं. इस बार गठबंधन के जरिए बीजेपी राज्य में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget