एक्सप्लोरर

यूपी: इम्युनिटी बूस्टर कोरोनिल पर मचे बवाल के बीच बाबा रामदेव के समर्थन में उतरा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

बाबा रामदेव की पतंजलि फार्मेसी द्वारा तैयार की गई प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली 'कोरोनिल' पर विवाद है. इस बीच रामदेव के लिये राहत की बात ये है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दवा के शोध पर अपनी सहमति जताई है और रामदेव का समर्थन करने की बात कही है.

प्रयागराज.  इम्युनिटी बुस्टर कोरोनिल लांच करने के बाद से ही विवादों में घिरे पतंजलि योग पीठ के संस्थापक और योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में अब अखाड़ा परिषद उतर आया है. साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बाबा राम देव के आयुर्वेद पर किए गए शोध को सही बताया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है और बाबा रामदेव के साथ ही पतंजलि योग पीठ के महामंत्री बालकृष्ण ने अपनी टीम के साथ रिसर्च करके ही कोरोना की बीमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवा कोरोनिल तैयार की है।

उन्होंने कहा है कि बाबा रामदेव द्वारा तैयार की गई दवा पूरी तरह से राष्ट्र हित में है. उन्होंने कहा है कि पूरा संत समाज बाबा राम देव के समर्थन में खड़ा है. उन्होंने कहा है कि इस दवा को लेकर किसी तरह का कोई विवाद खड़ा करना और इसका विरोध करना कतई उचित नहीं है. महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना के लिए अब तक वैज्ञानिक और चिकित्सक कोई दवा या वैक्सीन नहीं खोज पाये हैं. लेकिन जड़ी बूटियों को मिलाकर आयुर्वेद के फार्मूले पर बाबा रामदेव द्वारा तैयार की गई इस दवा के प्रयोग से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और कोरोना के वायरस से लड़ने में शरीर सक्षम होगा.

स्वदेशी का मुद्दा उठाया

महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी स्वावलम्बी होने और स्वदेशी अपनाने पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बाबा राम देव ने भी कोरोना काल में उसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने पतंजलि फार्मेसी ने इससे पहले भी आयुर्वेद के कई स्वदेशी उत्पाद तैयार किये हैं. जिसका लोग भी बड़ी तादात में प्रयोग भी कर रहे हैं. महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि बाबा रामदेव ने ये कामयाबी अपने कठिन परिश्रम के बल पर हासिल की है. इसलिए बाबा रामदेव का विरोध करने वालों को उनसे सीख लेकर खुद मेहनत कर आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये लखनऊ में नया ठिकाना बना सकती हैं प्रियंका गांधी!

मायावती की अपील, कहा- कोरोना प्रकोप तक जारी रखी जाए 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget