एक्सप्लोरर

'डियर माया' के प्रचार के बाद पहाड़ों में छुट्टियां मनाना चाहती हैं मनीषा

मुंबई: आगामी फिल्म 'डियर माया' से वापसी कर रहीं अभिनेत्री मनीषा कोईराला का कहना है कि इस फिल्म का प्रचार पूरा करने के बाद वह पहाड़ों में छुट्टियां बिताना पसंद करेंगी. मनीषा ने सोमवार को निर्देशक इम्तियाज अली और 'डियर माया' की निर्देशक सुनैना भटनागर के साथ अपने जीवन और करियर के बारे में चर्चा की.

उन्होंने कहा, "मैं फिल्मों से परे चीजों को जानना पसंद करती हूं. इस फिल्म का प्रचार करने के बाद मैं पहाड़ों में छुट्टियां मनाने जा रही हूं. मुझे प्रकृति का सानिध्य पसंद है. इसी तरह साधुओं और फकीरों से घंटों बातें करना भी मुझे बहुत अच्छा लगता है."

अभिनेत्री ने कहा कि वह विभिन्न लोगों और विचारों को जानने व समझने और यात्रा करने के लिए उत्सुक रहती हैं.

मनीषा ने फिल्म के बारे में कहा, "इसकी पटकथा अद्भुत है. लंबे अर्से से मैं अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही थी. मैंने फैसला किया था कि मैं कुछ नया, अर्थपूर्ण और अलग करूंगी."

फिल्म 'बांबे' और 'खामोशी : द म्यूजिकल' की अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग के वर्तमान परिदृश्य पर भी बात की.

मनीषा के मुताबिक, "चीजें अब बदल गई हैं और काफी बेहतर हो गई हैं. अब कलाकारों से उम्मीदें, पेशेवराना रवैये और मांगें बढ़ गई हैं. आज के दौर में एक कलाकार को न सिर्फ अच्छा अभिनय करना होता है बल्कि इसी तरह अपने बोलने और सार्वजनिक रूप से नजर आने और अपने व्यवहार को लेकर भी सर्तक रहना पड़ता है. यह जिम्मेदारी बन गई है."

उन्होंने बताया कि पहले कलाकार एक दिन में दो से तीन पाली में काम करते थे और इससे उनमें आलस और आत्मसंतुष्टि जग जाती थी. अब फिल्मों की गुणवत्ता काफी सुधर गई है. फिल्मों में वास्तविकता का समावेश किया जाने लगा है और उन्हें यह दौर पसंद है क्योंकि इस दौर में बेहतरीन फिल्में बन रही हैं.

फिल्म 'दिल से.' में शाहरुख के साथ काम करने के अनुभव के बारे में मनीषा ने कहा कि शाहरुख हमेशा जोश और उर्जा से भरपूर रहते हैं. उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा.

मनीषा ने विधु विनोद चोपड़ा (1942 : ए लव स्टोरी), मणि रत्नम (दिल से..) और संजय लीला भंसाली (खामोशी : द म्यूजिकल) जैसे फिल्मकारों के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget