एक्सप्लोरर

Year Ender 2022 : जानें इस साल के 5 ऐसे सवाल, जो गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे गए, यहां हैं सबसे ट्रेंडिंग सवाल

Google Trending Topics 2022 : इस साल गूगल पर पूछे गए हेल्थ सवालों में पहले नंबर पर कोविन रहा. जिसमें 'How To Download वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट' सबसे ज्यादा बार भारत में सर्च किया गया.

Top Health Topics In 2022: पुराना साल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है और नए साल के स्वागत की तैयारी जमकर चल रही है. हेल्थ को लेकर इस साल इंटरनेट पर जमकर चर्चाएं हुईं. हेल्थ (Health) से जुड़े कुछ टॉपिक्स गूगल (Google) पर सबसे ज्यादा इस साल सर्च किए गए. जिसमें कोविन (Covin) टॉप पर रहा. लोगों ने सबसे ज्यादा कोविन को गूगल पर सर्च किया. दरअसल, साल की शुरुआत में ट्रैवल करने के लिए RT PCR रिपोर्ट सबसे ज्यादा जरूरत थी. इसलिए इससे जुड़े सवाल जमकर पूछे गए. आइए जानते हैं हेल्थ के वो 5 सवाल, जो इस साल इंटरनेट पर छाए रहे..
 
1. How To Download वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद हर जगह कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की मांग थी. इसके बाद इंटरनेट पर सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए ऐसे सवालों की बाढ़ आ गई. साल 2022 में हाउ टू डाउनलोड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया. साथ ही देशी कंपनियों की वैक्सीन के नाम भी इंटरनेट पर खूब सर्च किए गए थे.
 
2. सरोगेसी क्या है?
साल 2022 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी (surrogacy) की हेल्प से मां बनी थीं. इसके बाद साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने भी सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. ये खबरें गूगल पर खूब सर्च की गई. इन खबरों के बाद इंटरनेट पर 'What is surrogacy' जमकर सर्च किया गया. बता दें कि सरोगेसी उन महिलाओं के लिए काफी मददगार है, जो प्रेगनेंट नहीं हो पा रही हैं या इससे जुड़ी किसी तरह की समस्या है. इसका आसान सा मतलब है, 'किराए की कोख'.
 
3. समांथा रूथ की मायोसाइटिस
फैमिली मैन-2 में दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली साउथ की फेमस अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु ने बताया था कि, उन्हें मायोसाइटिस है. इसके बाद इंटरनेट पर ‘What is myositis’ सवाल खूब पूछा गया. बता दें कि मायोसाइटिस शरीर में होने वाली एक दुर्लभ कंडीशन है. जिसमें शरीर की मांसपेशियां बहुत कमजोर होने लगती है और इनमें बहुत अधिक दर्द भी होता है. इससे पीड़ित इंसान चलने के दौरान लड़खड़ाने लगता है. इसके साथ उसे खड़े होने पर भी अत्यधिक थकान महसूस होती है.
 
4. चिया सीड्स और अलसी के बीज
साल 2022 में लोगों ने हिन्दी में चिया सीड्स और अलसी के बीज के बारे में खूब सर्च किया. दरअसल कोविड में लोगों में हेल्थ के प्रति काफी जागरूकता आई है. दरअसल चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है. इसी तरह अलसी के बीज का कई बीमारियों में यूज होता है. बाजार में अलसी के बीज और चिया सीड्स के नए-नए ब्रांड्स उपलब्ध हैं. बता दें, चिया सीड्स में नौ तरह के एमिनो एसिड होते हैं जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बहुत कम कर देते हैं.
 
5. हाउ टू स्टॉप मोशन इन प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी में पेट से जुड़ी समस्याएं आम बात है. लेकिन इस तरह के सवाल इंटरनेट पर पूछे गए. गूगल के हाउ टू से जुड़े सवालों में महिलाओं का ये सवाल पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था. स्टॉप मोशन ड्यूरिंग प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल इंडिया में खूब पूछे गए. डॉक्टर्स की मानें तो गर्भावस्था के दौरान कॉन्स्टिपेशन, डायरिया जैसे कई लक्षण महिलाओं में दिखाई देते हैं
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेश चतुर्थी पर घर पर ही बनाएं ये स्वादिष्ट मोदक, जानें आसान रेसिपी
Ganesh Chaturthi 2026 Modak: गणेश चतुर्थी पर घर पर ही बनाएं ये स्वादिष्ट मोदक, जानें आसान रेसिपी
रिटायरमेंट के बाद कैसे जिएं अपनी जिंदगी, इन 5 तरीकों से मिलेगी मन को शांति
रिटायरमेंट के बाद कैसे जिएं अपनी जिंदगी, इन 5 तरीकों से मिलेगी मन को शांति
घर में कैसे बनाएं अचारी चिकन? देखें ये आसान रेसिपी
घर में कैसे बनाएं अचारी चिकन? देखें ये आसान रेसिपी
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget