एक्सप्लोरर

World's oldest Jeans: ये कपड़ा है कि सोना...94 लाख में बिकी दुनिया की सबसे पुरानी जींस, महंगे-महंगे ब्रांड इसके सामने फेल 

जिस पुराने कपड़े को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं आज वही पुराने कपड़े लाखों रुपए में बिक रहे हैं. जी हां, यकीन न हो तो ये पढ़िए

World's oldest Jeans: क्या आपने कभी सोचा है कि एक फटी पुरानी जींस या कपड़े की कीमत क्या हो सकती है? हम सभी जब बाजार से नए कपड़े लेकर आते हैं, तो उन्हें कुछ दिन या साल पहनते हैं और उसके बाद फेंक देते हैं. हमें लगता है कि ये अब बेकार हो गए हैं और पहनने लायक नहीं है. अगर फेंकते वक़्त कोई इनके कीमत की बात करें तो हम उस बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते, क्योंकि हम जानते हैं कि इसकी कीमत कोई 1 रूपये भी नहीं देने वाला. अगर आप पुराने कपड़े को सिर्फ फेंकने लायक ही समझते हैं तो आज ये खबर पढ़कर आप चौक जायेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि कथित तौर पर दुनिया की सबसे पुरानी जींस को 94 लाख रूपये में नीलाम किया गया है. इसे पढ़कर आप ये सोचेंगे कि शायद इसपर सोना या कोई हीरे जवाहरात जुड़े होंगे लेकिन, ऐसा नहीं है. फिर इसमें ऐसा क्या है? वो जानिए...

बदलते वक्त के साथ आज जहां फैशन हर दिन नए ट्रेंड पकड़ रहा है तो ऐसे में एक अच्छे से अच्छे ब्रांड के जीन्स की कीमत 1 से 10 लाख रुपये के बीच होगी. कुछ लोग तो जींस की इतनी कीमत सुनकर ही शुन हो जाते हैं. उनके लिए 94 लाख तो मानो पैरों के नीचे से जमीन सरकाने जैसा है. इस जींस को इतनी बड़ी राशि में इसलिए बेचा गया क्योंकि ये सालों पुरानी है. जी हां, जिस पुराने कपड़े को हम व्यर्थ समझते हैं बस वही इस जींस का भाग्य विधाता निकला और जींस 94 लाख में बिकी. 

कहां मिली ये जींस

दरअसल, ये जींस एक जहाज के मलबे से मिली. 1857 में तूफान के चलते एक जहाज डूब गया था. जब इस जहाज का मलवा निकाला गया तो उसमें ये जींस पाई गई जिसे नीलामी के लिए रखा गया. इसकी कीमत नीलामी में 1.14 लाख डॉलर यानी करीब 94,20,000 रूपये रखी गई थी. इस जींस में 5 बटन थे जो आमतौर पर इन दिनों हाई वेस्ट जींस में देखने को मिलते हैं.

इस जींस को जर्मन अमेरिकी कंपनी लेवी स्ट्रॉस कंपनी का माना जा रहा है. लेकिन आधिकारिक तौर पर लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी की पहली जीन 1873 में बनी थी जबकि ये जींस उससे 16 साल पुरानी है. जींस किसने बनाई, कब बनाई, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन, ये बात पक्की है कि इस जींस का निर्माण 1857 से पहले हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि जहाज तूफान में 12 सितंबर 1857 को डूबा था. जानकारी के मुताबिक, जहाज सैन फ्रांसिस्को से पनामा होते हुए न्यूयार्क की तरफ जा रहा था.

यह भी पढ़ें:

Remedies For White Discharge: व्हाइट डिस्चार्ज के कारण खुजली और जलन से हैं परेशान, अनार से इस तरह मिलेगा छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget