एक्सप्लोरर

Winter Care Tips: सर्दियों में रुखे और फटे होंठों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, लिप्स हो जाएंगे एकदम पिंक और सॉफ्ट

Lips Care Tips: सर्दियों में फटे होंठों से परेशान हैं तो इन घरेलू उपाय को अपनाएं. इसके अलावा अपनी त्वचा को हमेशा मॉइस्चराइज रखें. खूब सारा पानी पिएं और डेड स्किन को एक्सफोलिएट करके निकालते रहें.

Home Remedy For Dry Lips: सर्दियां आते ही चेहरे का नूर गायब होने लगता है. रुखी और बेजान त्वचा परेशान करने लगती है. ऐसे में मौसम के हिसाब से हमें अपनी स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ठंड का असर आपके चेहरे और होंठों पर सबसे ज्यादा दिखता है. सर्दियों में ज्यादातर लोग फटे होंठ और रूखी त्वचा से परेशान रहते हैं. आपके ड्राई लिप्स चेहरे की रंगत को फीकी बना सकते हैं. फटे हुए होंठ किसी की भी खूबसूरती पर दाग की तरह दिखाई देते है. कई लोगों के होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि लिप्स के आस-पास की त्वचा भी रूखी हो जाती है, जिससे चेहरे पर खिंचाव महसूस होता है. सर्दियों में कुछ लोगों की त्वचा का रंग लाल हो जाता है. अगर आप भी रुखे-सूखे होंठों से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं. 

  • होंठों के फटने की वजह
  • ज्यादा देर तक धूप में रहना
  • बार-बार चेहरे को साबुन से धोना
  • होंठों पर बार-बार जीभ लगाना
  • केमिकल वाले उत्पादों का उपयोग करना
  • होंठों पर एलर्जी या जलन होना
  • ठंडा या नमी भरा मौसम

ठंड में फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय

1- बादाम का तेल- सर्दियों में आप रोजाना सोने से पहले होंठो पर बादाम का तेल लगा लें. लिप्स पर ऑयल लगाने के बाद 5 मिनट तक मसाज करें. इससे आपके होंठ मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे.

2- नारियल का तेल- फटे होठों को ठीक करने के लिए आप रोज़ाना नारियल का तेल इस्तेमाल करें. दिन में 2-3 बार नारियल का तेल लगाएं. इससे होंठों की त्वचा मुलायम होगी और होठों में होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा.

3- मलाई लगाएं- फटे होंठों पर मलाई लगाने से बहुत फायदा मिलता है. रोजाना सोने से पहले होंठों पर मलाई लगाएं और थोड़ी देर तक मसाज करें. इससे फंटे हुए होंठ एकदम मुलायम हो जाएंगे.

4- शहद लगाएं- फटे हुए होंठों को ठीक करने के लिए शहद का इस्तेमाल करें. इससे होंठ मुलायम होने लगते हैं और होंठों में पड़ी दरारेंभी कम हो जाती हैं. इससे दर्द में भी आराम मिलता है. 

5- इन बातों का ख्याल रखें-  सर्दियों में बार-बार चेहरे को बहुत ठंडे या गर्म पानी से न धोएं. ज्यादा कलर, स्मैल या अल्कोहल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें. होंठों के आसपास की त्वचा की सफाई रखें और त्वचा को सही तरीके से मॉइस्चराइज करें. रात में सोने से पहले लिप बाम का इस्तेमाल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Superfood: हमेशा खूबसूरत और जवां दिखना है, तो रोजाना खाएं ये 5 सुपरफूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Dry Wet Shoes: बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट सुखाने का सही तरीका
बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट सुखाने का सही तरीका
How To Cut Bhindi: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं काट रहे भिंडी? जानें इसे काटने का सही तरीका
कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं काट रहे भिंडी? जानें इसे काटने का सही तरीका
House Fly Control Tips: घर में पोछा लगाने के बाद भी आ जाती हैं मक्खियां? हमेशा के लिए भगाने की नोट करें सीक्रेट ट्रिक
घर में पोछा लगाने के बाद भी आ जाती हैं मक्खियां? हमेशा के लिए भगाने की नोट करें सीक्रेट ट्रिक
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget