एक्सप्लोरर

रात को जल्दी सोना टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए क्यों है जरूरी? शोधकर्ताओं ने बताई ये वजह

रात को जल्दी सोने से टाइप-2 डायबिटीज को काबू में रखा जा सकता है.शोधकर्ताओं ने डायबिटीज के 635 मरीजों के अध्ययन के बाद बात कही.

ब्रिटिश विशेषज्ञों का कहना है कि टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को रात में जल्दी सो जाना चाहिए. जिससे उनकी बीमारी बेहतर तरीके से कंट्रोल में रहे. ये बात उन्होंने डायबिटीज के 635 मरीजों का अध्ययन करने के बाद कही.

टाइप-2 डायबिटीज और जल्दी सोने का क्या है संबंध? 

परीक्षण में शामिल सभी मरीजों की उम्र 55 से 72 साल के बीच थी. जबकि उनमें करीब एक तिहाई तादाद महिलाओं की रही. शोध से ये बात सामने आई कि देर रात सोने और सुबह देर से उठनेवाले डायबिटीज के मरीजों को व्यायाम करने का मुनासिब वक्त नहीं मिल पाता है. इसके अलावा बीमारी को काबू करने के अन्य उपायों पर खास तवज्जो नहीं दे पाते. जिसके नतीजे में डायबिटीज का जोखिम कम समय में बढ़ जाता है और उन्हें सेहत की दूसरी कई समस्याएं घेर लेती हैं.

उसके ठीक विपरीत, रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी जागने वाले मरीजों के पास व्यायाम करने का पर्याप्त वक्त होता है. इसके साथ ही उन्हें बीमारी को कंट्रोल करने के लिए अलग एहतियाती उपाय कर सकते हैं. इसका नतीजा ये निकलता है कि व्यायाम करने वालों में डायबिटीज की रफ्तार सुस्त हो जाती है. और उनकी बेहतर जिंदगी गुजारने की उम्मीद आम तौर पर पैदा हो जाती है.

ब्रिटेन में लेसेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉक्टर जोसेफ हेनसेन ने कहा, "सोने का समय शारीरिक गतिविधि को प्रभावित करता है. इसको समझकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीज अपने स्वास्थ्य को नियंत्रित कर सकते हैं." विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज के बेहतर कंट्रोल में दवाओं और एहतियात के अलावा रोजाना व्यायाम की भूमिका अहम होती है. व्यायाम चाहे आधा घंटा चहलकदमी की सूरत में ही क्यों न हो. इसके जरिए डायबिटीज को गंभीर होने से बचाया जा सकता है.

देर से उठनेवालों का बीमारी पर कंट्रोल रहता है खराब

उनका कहना है कि सुबह देर से उठने वाले मरीजों में व्यायाम की आदत, जल्दी उठनेवाले मरीजों के मुकाबले 56 फीसद कम पाई गई. इसके अलावा डायबिटीज पर उनका कंट्रोल भी खराब रहा. शोध को 'BMJ ओपेन डायबिटीज रिसर्च एंड केयर' पत्रिका में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है. जिसमें बताया गया है कि टाइप-2 डायबिटीज को बेहतर अंदाज में काबू करने के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह उठना कितना मुफीद है.

बिरयानी की रेसिपी वीडियो शेयर करना दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट को पड़ा भारी, इंटरनेट पर मचे बवाल के बाद किया तौबा

Health Tips: कुछ ही दिनों में दिखेगा घटता वज़न, बस अनहेल्दी फैट के बदले खाएं ये 5 हेल्दी फैट वाले फूड्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget