एक्सप्लोरर

रात में क्यों नहीं खाना चाहिए खीरा, जानें इससे क्या हो सकते हैं नुकसान?

Cucumber Side Effects at Night: रात में खीरा खाना क्यों हानिकारक माना जाता है? इसके पीछे का कारण और कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं. इस बारे में पूरी डिटेल जानिए...

Cucumber Side Effects at Night: गर्मियों में जब खाने का मन न हो, तो थाली में खीरे के टुकड़े किसी राहत की तरह लगते हैं. ठंडक से भरा, पानी से भरपूर  खीरा हर किसी की पसंद होता है, खासकर जब बात रात के खाने की हो. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि, रात में खीरा नहीं खाना चाहिए? शायद आपको लगा हो कि, ये कोई दादी-नानी का पुराना नियम है या सिर्फ परंपरा. लेकिन इसके पीछे स्वास्थ से जुड़ी जरूरी वजह है. आइए जानते हैं कि, आखिर रात में खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए और इससे शरीर को क्या समस्याएं हो सकती हैं. 

बता दें, खीरा गर्मियों का सबसे पसंदीदा है. इसमें 95% तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. यह वजन घटाने, त्वचा सुधारने और डाइजेशन में मदद करता है. लेकिन हर चीज का एक सही समय होता है और खीरे के मामले में रात का समय सही नहीं माना जाता है. 

ये भी पढ़े: घर से बाहर जाते समय क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धर्म नहीं, साइंस में छिपे हैं इसके फायदे

पाचन तंत्र पर असर पड़ना

खीरा बहुत ठंडा और हाई फाइबर वाला होता है. रात के समय हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे भारी या ज्यादा फाइबर वाले खाद्य पदार्थ पचने में कठिनाई पैदा करते हैं. इसका नतीजा होता है, गैस, पेट फूलना और डाइजेशन में दिक्कत.

बार-बार पेशाब लगना 

खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो दिन में तो शरीर को हाइड्रेट करता है. लेकिन रात को खाने पर बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है. इससे नींद टूटती है और अगला दिन थकान भरा हो सकता है.

जुकाम या खराश का खतरा बना रहता है 

खीरे की तासीर ठंडी होती है. रात को शरीर का तापमान पहले से ही थोड़ा गिरा हुआ होता है. ऐसे में खीरा खाने से कुछ लोगों को गले में खराश, सर्दी या जुकाम की समस्या हो सकती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ये दिक्कत देखने को मिलती है. 

एलर्जी या रिएक्शन का खतरा

कुछ लोगों को खीरे से एलर्जी हो सकती है, जिससे उन्हें पेट दर्द या स्किन रिएक्शन हो सकता है. रात में ऐसा होने पर तुरंत मेडिकल मदद मिलना मुश्किल होता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है. 

खीरा कब खाना चाहिए? 

सुबह या दोपहर के समय खाना चाहिए 

दिन में खाने से 30 मिनट पहले खाया जा सकता है 

खीरा एक बेहतरीन हेल्दी फूड है, लेकिन इसे खाने का सही वक्त दिन का होता है. रात को सिर्फ स्वाद या ठंडक के लिए इसे लेना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इसलिए अगली बार जब रात में सलाद बनाएं, तो खीरे के सेवन दूर रहें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bed Repair Tips: लकड़ी के पलंग से आती है चू-चू की आवाज? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
लकड़ी के पलंग से आती है चू-चू की आवाज? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Why Salt Gets Wet In Monsoon: बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget