एक्सप्लोरर

जानिए- दफ्तर या कार्य स्थल पर सहयोगियों से किन बातों को कभी नहीं साझा करना चाहिए

कार्य स्थल या दफ्तर में सहयोगी आपकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाते हैं.मगर फिर भी कुछ बात सहकर्मियों से शेयर करने की भूल नहीं करनी चाहिए.

दफ्तर में या कार्य स्थल पर कुछ बातों को अपने सहयोगी से साझा करने से बचना चाहिए. एक ही जगह काम करते हुए दोस्त बनाना और सहयोगियों से मधुर संबंध विकसित करना स्वाभाविक है. लेकिन आपको सहयोगियों से निजी बातों को शेयर करते समय लक्ष्मण रेखा खींचनी चाहिए. कुछ बातों पर अमल कर जिंदगी में आनेवाली मुश्किल को टाला जा सकता है.

वेतन संबंधी जानकारी

अपका सहयोगी कितना भी घनिष्ठ क्यों न हों, उससे वेतन संबंधी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए. वेतन के बारे में जानकारी से पता चलता है कि आप प्रोफेशनल बातों को गुप्त रखने में अक्षम हैं. ये गैर जरूरी तुलनात्मक और दबाव का कारण बन सकता है.

मेडिकल की जानकारी

चाहे आप अपने सहयोगी से कितना भी समर्थन क्यों न पा रहे हों मगर फिर भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को अपने तक ही सीमित रखें. इससे आपका सहयोगी किसी हद तक आपको बोझ नहीं समझेगा.

काम संबंधी शिकायत

काम का दबाव, तनाव का स्तर और काम संबंधी शिकायतें करने से कोई फायदा नहीं होता है. अगर आप कंपनी की नीतियों से सहमत नहीं हैं तो संबंधित लोगों तक अपनी बात को पहुंचाएं. काम के बारे में सहयोगी से शिकायत करने की भूल न करें.

अंतरंग जानकारी

आपकी निजी जिंदगी में किसी भी सहयोगी की रुचि नहीं होती है. इसलिए जीवन के अंतरंग पहलुओं को सहयोगियों से साझा करने से बचना चाहिए. हो सकता है आपकी जानकारी साझा करना आपके खिलाफ किसी वक्त हथियार बन जाए.

सहयोगियों के बारे में नकारात्मक राय

अगर आप किसी सहयोगी की जीवनशैली, प्रोफेशनल क्षमता से सहमत नहीं हैं तो आमने-सामने बात कर समस्या को सुलझाया जा सकता है. अगर आप ये भी नहीं करना चाहते हैं तो सहयोगी के बारे में नकारात्मक बातें न कहें. क्या आप कार्य स्थल पर गैर जरूरी विवाद पसंद करेंगे?

नस्लीय टिप्पणी करने से बचें

मान लीजिए आपको लग रहा है कि आपका सहयोगी नस्लीय मजाक से खुद को अपमानित महसूस नहीं कर रहा है. अगर ऐसा मन में विचार रखते हैं तो आप गलत हो सकते हैं. नस्लीय टिप्पणी या मजाक से खतरे को मोल लेने की भूल न करें. अगर आपको लग रहा है कि कुछ खास तरह की टिप्पणी से आपका सहयोगी नाराज नहीं होगा तो दफ्तर में इस बारे में बात करने से बचें.

Health Tips: न करें नजरअंदाज लगातार आ रही खांसी को, जानें क्या हैं 'क्रॉनिक कफ' के कारण और घरेलू उपचार

Health Tips: आपके दिमाग को मजबूत बनाने में बेहद लाभकारी हैं बींस, जानें कैसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget