एक्सप्लोरर

Health Tips: आपके दिमाग को मजबूत बनाने में बेहद लाभकारी हैं बींस, जानें कैसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं

बींस आपके मस्तिष्क और शरीर के विकास में लाभकारी है. इसके साथ ही इसमें मौजूद जिंक आपकी थकान, अनिद्रा, मूड स्विंग्स, एकाग्रता में कमी और कमजोर मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मददगार है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बींस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Health Tips: बींस पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. 1 कप बींस में लगभग 74% तांबा, 51% जिंक 4 मि.ग्रा. आयरन, 15 मि.ग्रा. मैग्नीशियम, 230 मि.ग्रा. फॉस्फोरस, 16 ग्रा. प्रोटीन और 78 मि.ग्रा. कैल्शियम पाया जाता है. बींस खाने से आपके मस्तिष्क और शरीर का विकास बहुत तेजी से होता है.

यह विटामिन बी से भरपूर होती है जो लाल रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक है. जो आपके कार्यों को ऊर्जा प्रदान करने और मस्तिष्क के संकेतों को पढ़ने के लिए बेहद जरूरी हैं. आपके तंत्रिका तंत्र के लिए बींस बहुत लाभकारी मानी जाती हैं. आपका शरीर विटामिन बी स्टोर करके नहीं रख सकता, क्योंकि यह पानी में घुलने वाला होता है. शाकाहारियों के लिए बींस को विटामिन बी का एक रिच स्त्रोत माना जाता है.

बींस जिंक से भरपूर होता है जो आपकी थकान, अनिद्रा, मूड स्विंग्स, एकाग्रता में कमी और कमजोर मेटाबॉलिज्म को सही तरह से चलाने का कार्य करता है. इसके अवाला यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी हुई होती हैं जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाने में सहायक होते हैं.

बींस में विटामिन बी6, पैंथोथेनिक एसिड , नियासिन और थाइमीन जैसे तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. इसके साथ ही विटामिन ई की जितनी मात्रा बदाम खाने से मिलती है उतनी ही बींस के सेवन से भी मिलती है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बींस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

बींस का सूप पीएं बींस खाने से बहुत से लोगों को गैस हो जाती है. ऐसे में अगर आप बींस नहीं खाते हैं, तो आप इसकी जगह पर मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं. यह दाल बनने और पचाने में भी बहुत ही आसान होती है. असके अवाला आप मसूर की दाल का सूप, बींस की सलाद आदि को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

सोया बींस पास्ते का सेवन करें अगर आप पास्ता खाना पसंद करते है तो आप सोया बींस पास्ते का सेवन कर सकते हैं. सोया बींस से बना पास्ता आटे से बने पास्ते से बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है. अगर आप बींस का हर रोज थोड़ी मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपका दिमाग और आपकी याददाश्त तेज होते हैं.

बैलेंस डाइट लें अगर आप अपने आपनी हेल्थ और फिटनेस को बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. ऐसे में आप आपकी डाइट में जंक फूड नहीं, बल्कि अधिक से अधिक प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें.

आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा विटामिन बी शामिल करें. डॉक्टर्स के अनुसार आपको अपनी डाइट के दो तिहाई भाग में दाल और बींस और बाकी के भाग में फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. यह आपके लिए एक बहुत ही संतुलित डाइट होती है. इसके अवाला आप चाहे तो इसमें विटामिन बी12 भी शामिल कर सकते हैं.

Chanakya Niti: इन तीन कामों के लिए व्यक्ति को हर समय रहना चाहिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget