एक्सप्लोरर

Relationship Tips: टूटने के कगार पर है रिश्ते की डोर, तो पति-पत्नि एक दूसरे को एक मौका जरूर दें

Broken Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा आम बात है, लेकिन अगर रिश्ता टूटने के कगार पर है तो खुद को और पार्टनर को एक मौका जरूर दे. हार मानने की बजाय दरार को भरने की कोशिश करें.

How To Save A Relationship: रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है, इन्हें बड़े प्यार और हिफाजत के साथ आगे बढ़ाना होता है. लड़ाई-झगड़े हर रिश्ते में होते हैं. इससे रिश्ते में गहराई आती है और प्यार बढ़ता है, लेकिन अगर झगड़े इस कदर बढ़ जाएं कि रिश्ते की डोर टूटने लगे तो ये खतरनाक है. दरअसल कई बार हम रिश्ते को बचाने की कई बाजाय उसे जैसा चल रहा है चलने देते हैं. कई बार हम रिश्ते को गहराई से समझने की बजाय उससे दूर बना लेते हैं. यही दूरी दोनों के बीच की दरार बनती है और धीरे-धीरे खाई में तब्दील हो जाती है. अगर आपका रिश्ता किसी कारण की वजह से टूटने के कगार पर है तो ऐसे में खुद को और अपने पार्टनर को एक मौका जरूर दें. हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनसे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आप एक दूसरे के साथ फिर से हसीन पल बिताने लगेंगे. 

1- बात-चीत करें- सबसे पहले अपने रिश्ते में आने वाली परेशानियों को समझने की कोशिश करें. आप एक दूसरे से बात करें और एक दूसरी बातों से समझें कि आपका पार्टनर क्या चाहता है. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और ध्यान से उनकी बातें सुनें. एक डायरी में वो पाइंट नोट कर लें जो उन्हें पसंद नहीं हैं. इन बातों का पूरा ख्याल दोनों को रखना है. तभी चीजें ठीक हो सकती हैं. 

2- माफी मांगना सीखें- आपको लड़ाई-झगड़े के बाद मांफी मांगना आना चाहिए. अगर आपने किसी बात से अपने पार्टनर को हर्ट किया है तो उसके लिए मांफी जरूर मांगे. रिश्ते को सिर्फ प्यार से ही लंबा निभाया जा सकता है. कई बार लोग ईगो की वजह से अपने पार्टनर के आगे झुकना पसंद नहीं करते हैं. इससे आपका ही नुकसान होगा. आपको रिश्ता टूट सकता है. 

3- कमजोरियां और कमियां ना गिनाएं- अक्सर लड़ाई-झगड़े में लोग एक दूसरी की कमियां और गलतियां गिनाने लगते हैं, जो गलत है. इस तरह किसी की कमजोरियां पर उंगली उठाने से आप रिश्ते को खराब कर सकते हैं. जरूरी है कि अच्छाईयों पर ध्यान दें. आपके पार्टनर में क्या खासियत हैं उन्हें गिनाएं और उनकी तारीफ करें. कमियों हर इंसान में होती हैं उन्हें स्वीकार करते हुए धीरे-धीरे दूर करने में मदद करें. 

4- कुछ चीजों पर क्लीयर बात करें- रिश्ते में कुछ चीजों को लेकर सीमाएं बना लें. पार्टनर से बिना कहे बहुत ज्यादा उम्मीद न करें, जो कहना है साफ-साफ कहें. अपनी पसंद का ख्याल रखें तो उनकी पसंद को भी अहमियत दें. दोनों मिल-जुलकर चीजों को साफ-साफ तय कर लें. ऐसा करेंगे ऐसा नहीं करेंगे. कब घूमने जाएंगे. कितनी बार बार खाना खाने जाएंगे. कितनी बार फिल्म साथ में देखेंगे. कौन से काम आप करेंगे और कौन से काम पार्टनर को करने हैं. सब कुछ तय कर लें. 

5- मिलकर प्रयास करें- रिश्ता दो लोगों के प्रयत्न से ही चलता है. इसलिए रिश्ते को बचाने और ठीक करने के लिए दोनों को ही अपनी ओर से भरपूर कोशिश करनी होगी. दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ अच्छे पल बिनाते के लिए कहीं घूमने जाएं. पुरानी यादों को ताजा करें. लाइफ में जोश और पॉजिटिविटी लाएं. साथ में हंसें, खाना खाएं, आउटिंग पर जाएं और सबसे जरूरी है एक दूसरे की बातों को दिल पर न लें. 

ये भी पढ़ें: Remove Spectacle Marks: घंटों चश्मा लगाने से चेहरे पर पड़ जाते हैं निशान, इनसे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

ये भी पढ़ें: Fashion Tips: दिखना चाहती हैं एकदम स्लिम तो कपड़े खरीदते और पहनते वक्त इन बातों का ख्याल रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget