एक्सप्लोरर

चेहरे पर बर्फ रगड़ने वाले हो जाएं सतर्क, वरना बिगड़ जाएगी आपकी खूबसूरती 

Ice for Skin : चेहरे पर अगर आप बार-बार बर्फ रगड़ रहे हैं, तो इससे आपको नुकसान का खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान-

Ice for Skin : चेहरे पर बर्फ रगड़ना यानी आइस फेशियल इन दिनों ब्यूटी रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है. यह न सिर्फ स्किन को ठंडक देता है, बल्कि चेहरे की सूजन कम करने, पिंपल्स को शांत करने और ग्लो लाने में भी मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बर्फ को गलत तरीके से या ज्यादा समय तक चेहरे पर रगड़ा जाए, तो इससे आपकी स्किन को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है? आइए जानते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान क्या हैं?

स्किन बर्न या फ्रॉस्ट बाइट

अगर बर्फ को सीधे तौर पर अपने चेहरे पर लगाते हैं या फिर लंबे समय तक बर्फ को चेहरे पर रगड़ते हैं, तो इससे आपकी स्किन जल सकती है. इसे फ्रॉस्ट बाइट कहते हैं, जिसमें त्वचा सुन्न हो जाती है, लाल पड़ जाती है या छाले भी पड़ सकते हैं.

नमी हो जाती है खत्म

बर्फ स्किन की प्राकृतिक नमी को चूस लेता है. लगातार बर्फ लगाने से स्किन रूखी और संवेदनशील हो सकती है, खासकर ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों के लिए. इसलिए अगर आपकी स्किन सेंसटिव है, तो डायरेक्ट चेहरे पर बर्फ न लगाएं.

ब्लड वेसल्स को नुकसान

बर्फ आपकी स्किन के ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं. खासतौर पर नाक और गालों पर मौजूद महीन रक्तवाहिकाएं बर्फ की ठंडक से फट सकती हैं, जिससे स्किन पर लाल धब्बे या स्पॉट्स आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें - पेट की सारी परेशानी दूर कर देगा ये पीला फल, रोज खाने वाले रहते हैं खुश

ब्रेकआउट बढ़ना

बर्फ लगाने से त्वचा तुरंत तो शांत होती है, लेकिन अगर स्किन पर पहले से पसीना, गंदगी या मेकअप हो, तो बर्फ रगड़ने से वो सब रोमछिद्रों में जाकर ब्रेकआउट बढ़ा सकते हैं.

कैसे करें बर्फ का सही इस्तेमाल?

ध्यान रखें कि चेहरे पर कभी भी सीधे बर्फ न लगाएं. इसे लगाने के लिए एक साफ कपड़े या मुलायम कॉटन में लपेटकर ही चेहरे पर लगाएं. हमेशा 1 से 2 मिनट से ज्यादा बर्फ न लगाएं. चेहरे को अच्छे से धोकर और सुखाकर ही बर्फ रगड़ें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget