एक्सप्लोरर

Weight Loss: सेब की चाय कर सकती है वजन कम करने में मदद, बनाने का ये है तरीका

सेब की चाय बनाने में आसान है और ठंडी या गर्म इस्तेमाल की जा सकती है. सेब, दालचीनी युक्त चाय बनाने के तरीके की जानकारी होने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है.

सेब का आप चाहे सलाद, कस्टर्ड, हलवा में इस्तेमाल करें या उसे केक में बदलें या उससे करी बनाएं या फिर कच्चा खाएं, ये हर लिहाज से मुफीद है. जहां तक स्वास्थ्य फायदों की बात है, तो ये कभी मायूस नहीं करता. मीठे और नमकीन डिश दोनों के स्वाद में सेब शानदार है. ब्लड शुगर के नियंत्रण से लेकर कोलेस्ट्रोल में फायदे जाहिर हैं. ये आपके वजन को काबू में रखने में मदद करता है.

इसलिए, सही मात्रा में सेब का खाना वजन कम करने में जरूरी होता है. हालांकि, बहुत सारे लोग सेब का सिरका और वजन कम करने के उसके फायदों की जानकारी रखते हैं, लेकिन अधिकतर लोग सेब के अन्य ड्रिंक के बारे में जागरुक नहीं है. दरअसल, सेब की चाय एक ऐसी ड्रिंक है जिसे आप घर पर बना सकते हैं और फैट बर्न और वजन कम करने के प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए फौरन इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सेब की चाय एक मिश्रण है जो सेब के टुकडों को उबालकर ब्लैक टी की पत्तियों के साथ बनाई जाती है और दालचीनी और लौंग के साथ मसालेदार की जा सकती है. चाय को गर्म या ठंडी पीया जा सकता है. ड्रिंक में कई तरह के स्वास्थ्य फायदे हैं, जो उसे वजन कम करने के लिए शानदार बनाते हैं. 

पाचन बढ़ाती है- स्वस्थ पाचन सिस्टम का संबंध बेहतर वजन में कमी से जुड़ता है. सेब की चाय पाचन को बढ़ाने में मदद कर सकती है क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. घुलनशील फाइबर वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. सेब में मेलिक एसिड होने के कारण ये स्वस्थ पाचन सिस्टम को सुनिश्चित करता है. 

कोलेस्ट्रोल से लड़ती है- सेब के गूदे और छिलके में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल ब्लड से बुरे कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं, इस तरह फैट बर्न को बढ़ावा मिलता है.   

ब्लड शुगर नियंत्रित करती है- सेब में फ्रुक्टोज की शक्ल में प्राकृतिक शुगर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो मेटाबोलिक संतुलन को सुधारता है और ब्लड शुगर का लेवल भी नियंत्रित करता है. ये ब्लड शुगर के लेवल में अचानक  बढ़ोतरी या कमी को रोकता है, इस तरह आपके कई बार खाने की आवश्यकता को समाप्त करता है. 

कैलोरी में कम होता है- सेब निगेटिव कैलोरी वाला फल है, जिसका मतलब हुआ कि उसका कैलोरी में बहुत कम होना. अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, एक मानक आकार के सेब में प्रति 100 ग्राम फल पर करीब 50 कैलोरी होती है. इसलिए, आप चाहे उसे खाने या चाय की शक्ल में पीने को प्राथमिकता दें, सेब कम कैलोरी की मात्रा को बनाए रखने में मदद कर सकता है.

अगर आपकी डायट में भी शामिल हैं यह सब्जियां तो हो जाइए अलर्ट, जानें साइड इफेक्ट

Mental Health: दिमाग को तेज करना है तो रोज खाएं अखरोट, जानिए इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना
पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना
Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Kopi Luwak: इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget