एक्सप्लोरर

Parenting Tips: धूप में न निकलने से बच्चों में हो रही विटामिन डी की कमी, खाने में इन चीजों की मात्रा बढ़ा दें

Vitamin D Deficiency In Kids: बच्चों में विटामिन डी की कमी काफी होने लगी है. इससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बच्चा जल्दी बीमार पड़ता है. बच्चे को विटामिन डी से भरपूर ये चीजें जरूर खिलाएं.

Vitamin D Rich Food: आजकल बच्चे धूप में निकलने से बचते हैं. वहीं मां-बाप भी अपने बच्चे को जरा सी देर धूप में नहीं रहने देना चाहते हैं. इससे ज्यादातर बच्चों के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है. शहरों में रहने वाले बच्चों में ये समस्या ज्यादा खतरनाक है. विटामिन डी बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. जिन बच्चों के शरीर में विटामिन डी की कमी पाई जाती है उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है. विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं.

विटामिन डी की कमी से समस्याएं

अगर बच्चे के शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इससे हड्डियों का विकास रुक सकता है. बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. बच्चा बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ता है. दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है. बच्चे को दातों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. आजकल बच्चे को जन्म के बाद से ही डॉक्टर विटामिन डी देते हैं. अगर बच्चा बड़ा है तो आप उसे डाइट में विटामिन डी से भरपूर आहार जरूर दें. 

विटामिन डी से भरपूर डाइट

अंडा- बच्चों की डाइट में अंडा जरूर शामिल करें. अंडा पोषक तत्वों का भंडार है. रोजाना एक अंडा खाने से विटामिन की कमी को पूरी किया जा सकता है. अंडे की जर्दी यानि पीले भाग में विटामिन डी पाया जाता है. बच्चे को रोज एक अंडे की जर्दी जरूर खिलाएं. 

गाय का दूध- बच्चे को गाय का दूध पिलाएं. गाय के दूध में काफी विटामिन डी होता है. इसके अलावा दूध में कैल्शियम और अन्य विटामिन भी होते हैं. बच्चे को रोजाना 1 गिलास गाय का दूध पिलाएं. 

दही- बच्चों के खाने में दही जरूर शामिल करें. दही खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. दही में गुड बैक्टीरिया, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है. दही खाने से पेट भी फिट रहता है. 

मशरूम- डाइट में मशरूम भी शामिल करें. मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है. इसमें विटामिन डी के अलावा विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, बी5 और मैग्नेशियम भी पाया जाता है. हफ्ते में 2-3 दिन मशरूम जरूर खिलाएं. 

संतरा- रोजाना संतरा खाने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी होती है. बच्चे को आप संतरे का जूस भी दे सकते हैं. संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- 

Changing Weather: बदलने लगा है मौसम, डायट में करें ये जरूरी बदलाव और रहें स्वस्थ

हम अपने लाडलों को नहीं दे पा रहे मुफ्त की ये चीज, नरम और टेढ़ी बन रहीं बच्चों की हड्डियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget