एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: त्योहार पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कड़ाही पनीर, खाते रह जाएंगे लोग

Paneer Vegetable Recipe: दिवाली पर अगर पनीर की सब्जी बनाने की तैयारी है तो आप ये कड़ाही पनीर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. आप इस सब्जी को बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं.

Diwali Special Kadhai Paneer Recipe: त्योहार पर क्या स्पेशल बनाया जाए ये सोचना पड़ता है. खाने में कई तरह के पकवान बनते हैं. ऐसे में अगर आप फटाफट कोई स्वादिष्ट और पूड़ी परांठे के साथ खाने वाली सब्जी बनाना चाहते हैं. तो आप कड़ाही पनीर बना सकते हैं. वैसे तो पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जा सकती हैं, लेकिन कढ़ाई पनीर बनाना सबसे आसान है. इसे बनाने में भी समय नहीं लगता है. आप सिर्फ 10 मिनट में ये सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं. कढ़ाही पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसमें पड़े शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े पनीर के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि पनीर से बनी दूसरी डिश के मुकाबले कढ़ाही पनीर को लोग ज्यादा पसंद करते हैं. तो इस बार आप दिवाली पर कड़ाही पनीर की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

कढ़ाई पनीर बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Kadai Paneer) 
300 ग्राम पनीर
1 शिमला मिर्च
3 टमाटर 
2 हरी मिर्च  
10-12 काजू
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
हरा धनिया और कसूरी मेथी
मसालों में 1 पिंच हींग, आधा चम्मच जीरा, 1/3 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच, 
धनियां पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक
सब्जी बनाने के लिए 2-3 टेबल स्पून ऑयल

कढ़ाई पनीर बनाने की रेसिपी  (Kadhai Paneer Recipe) 
1- सबसे पहले पनीर और शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें. शिमला मिर्च से बीच भी हटा दें.
2- अब किसी पैन में थोड़ा तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें. 
3- इसके बाद उसी तेल में शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लें.
4- पनीर और शिमला मिर्च को किसी प्लेट में निकाल कर रख लें.
5- अब टमाटर, हरी मिर्च और काजू का मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.  
6- अब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून ऑयल गरम करके इसमें जीरा डाल दें. जीरा भुन जाए तो हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसाले को हल्का सा भून लें.
7- इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर अदरक का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट मिला दें. 
8- मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले के ऊपर न आ जाए. 
9- अब इसमें नमक, गरम मसाला डालकर मिक्स कर दें. करीब आधा कप पानी मिला दें.
10- इसमें पनीर और शिमला मिर्च के टुकड़े मिला कर 5 मिनट के लिए मसाला मिक्स होने तक पकाएं. 
11- बनने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
12- कढ़ाई पनीर को आप पूड़ी, परांठा या नान के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: दिवाली पर मीठे में बनाएं हेल्दी सेब की रबड़ी, जानें बनाने की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget