एक्सप्लोरर

नहाते वक्त अगर गलत तरीके से किया 'लूफा' का इस्तेमाल, तो घेर लेंगी कई दिक्कतें, एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही तरीका?

लूफा लौकी के ही परिवार की सब्जी है. जिसे उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगाया जाता है. इसी पौधे के रेशेदार इंटीरियर का इस्तेमाल नहाने या फिर कपड़े या बर्तनों को धोने के लिए किया जाता है.

डेड स्किन सेल्स या स्किन पर जमी गंदगी को हटाने के लिए ज्यादातर लोग नहाते वक्त लूफा का इस्तेमाल करते हैं. लूफा की मदद से स्किन को सही तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है और त्वचा पर जमी गंदगी भी निकल जाती है. कई लोग रोजाना तो कई लोग कुछ-कुछ दिन के अंतराल में अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए साबुन या शॉवर जेल के साथ लूफा का इस्तेमाल करते हैं. अब सवाल उठता है कि क्या लूफा का इस्तेमाल करना आपकी हेल्थ के लिए खतरनाक है?
 
दरअसल लूफा या तोरई लौकी के ही परिवार की सब्जी है. जिसे उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगाया जाता है. इसी पौधे के रेशेदार इंटीरियर का इस्तेमाल नहाने या फिर कपड़े या बर्तनों को धोने के लिए किया जाता है. जब आप लूफा पर साबुन लगाकर या बॉडी वॉश लगाकर अपनी स्किन को रगड़ते हैं तो इसपर ढेर सारे डेड स्किन सेल्स और गंदगी बैठ जाती है. जिसकी वजह से लूफा बैक्टीरिया के पैदा होने के लिए प्रजनन स्थल बन जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बाथरूम की नमी की वजह से लूफा पर बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने का खतरा भी पैदा हो जाता है.

गीले लूफे का न करें इस्तेमाल

यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट लूफा का इस्तेमाल करने से पहले इसे पूरी तरह से सूखाने की एडवाइज़ देते हैं. वह कहते हैं कि कभी-भी गीले लूफा का इस्तेमाल न करें. हो सके तो लूफा को बाथरूम से हटाकर किसी सूखे स्थान पर रख दें. अगर आप अपने लूफा को साफ रखना चाहते हैं तो इसे वक्त-वक्त पर ब्लीच के घोल में धो लें. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्किन एक्सफोलिएशन के लिए लूफा से बेहतर कुछ नहीं है. हालांकि अगर आप इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा रगड़कर करते हैं तो इससे आपकी स्किन छिल सकती है और जलन की समस्या पैदा हो सकती है.

आइए जानते हैं कि लूफा का इस्तेमाल करते वक्त आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...

क्या करना चाहिए?

1. जितनी बार लूफा का इस्तेमाल करें, उतनी बार अच्छे से धोएं.
2. धोने के बाद इसे पूरी तरह से सुखा लें.
3. लूफा को हमेशा सूखी जगह पर ही रखें, ताकि बैक्टीरिया ना पनप सकें. 
4. हर 4 हफ्ते में अपना लूफा बदल लें.

क्या नहीं करना चाहिए?

1. अपने शरीर को लूफा से ज्यादा तेजी से न रगड़ें.
2. जननांगों पर न करें इस्तेमाल
3. अगर आपने शेव किया है तो एक हफ्ते तक उस जगह पर लूफा का इस्तेमाल न करें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget