एक्सप्लोरर

Hair Care Tips: टूटते और बेजान बालों से हैं परेशान, ट्राई करें दही के यह चार हेयर मास्क

आज हम आपको दही से बनने वाले कुछ हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आप हेल्दी और मजबूत बाल पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन हेयर मास्क को बनाने की विधि के बारे में.

Dahi Hair Mask For Strong And Beautiful Hairs: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण बाल झड़ने की समस्या बहुत कॉमन हो गई है. बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स इस समस्या को और बढ़ा देते है. ऐसे में किसी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाए आप घर के किचन में रखें सामान का प्रयोग कर सकते हैं. आज हम आपको दही से बनने वाले कुछ हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आप हेल्दी और मजबूत बाल पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन हेयर मास्क को बनाने की विधि के बारे में-

दही और मेथी का हेयर मास्‍क
आपको पता हैं कि दही रूसी की समस्या को जड़ से खत्म कर देता है. इसके साथ ही मेथी बालों की ग्रोथ में मदद करता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 6 चम्मच लें और उसमें 1 बड़ा मेथा दाना पाउडर मिलाएं. अब इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में इसे बूरे बालों पर लगाकर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में बालों को शैंपू कर लें. कुछ ही दिनों में आपको बालों में फर्क साफ नजर आने लगेगा और बाल झड़ने की समस्या कम हो जाएगी.

दही और प्याज के रस का हेयर मास्‍क
यह तो हम सभी जानते हैं कि प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. दही और प्याज के रस का हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी लें. इसमें 2 चम्मच दही और 5 से 6 चम्मच प्याज का रस मिलाएं. इसे मिक्स करके बालों और स्कैल्प पर लगाएं. अब इसे 1 घंटे के लिए बालों पर लगा रहने दें. बाद में इसे ठंडे पानी से धोकर शैंपू कर लें. बाल झड़ने की समस्या अगर बहुत ज्यादा है तो इसे हफ्ते में दो बार जरूर ट्राई करें.

दही और एलोवेरा का हेयर मास्क
एलोवेरा बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसे दही के साथ यूज करने के लिए आप एक चम्मच दही लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. फिर इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें और इसे मिक्स करके 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे पूरी बाल में लगा दें और  घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में बालों को शैंपू से धो लें. यह बालों में खो गई शाइन को वापस लाने में मदद करता है.  

दही और अंडे का हेयर मास्‍क
आपको बता दें कि अंडा बालों को अंदर तक कंडीशन करने में मदद करता है. इस हेयर मास्क बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच दही लें और उसमें एक अंडा मिला दें. अब इसे बालों में ठीक तरह से मिलाकर लगा दें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में बालों को शैंपू से धो दें.  अच्छे रिजल्‍ट पाने के आप इसे हफ्ते में एक बार जरूर यूज करें.

ये भी पढ़ें-

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान, आयुर्वेदिक चाय का सेवन कर जल्द करें इसे कम

आंख की रोशनी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है भिंडी, डाइट में इस तरह करें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget