एक्सप्लोरर

Travel Tips: भारत में इन जगहों पर जाने के लिए आपको लेना होगा परमिट, जानें वजहें

Travel Tips : क्या आपको पता है कि भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां जाने के लिए आपको परमिट की आवश्यकता पड़ती है. चौंकिए मत, यह सच है. आप भारतीय हैं, फिर भी आपको परमिट की जरूरत पड़ती है.

Travel News : अक्सर आपने सुना ही होगा कि विदेश जाने के लिए वीजा लेना पड़ता है. बिना वीजा विदेश नहीं जा सकते. लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश यानी भारत (India) में भी कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां आप बिना परमिट (permit) नहीं घूम सकते हैं. विश्वास नहीं हो रहा है तो ये खबर आपके लिए है. ये वो जगहें हैं, जहां अगर आप घूमने जाना चाहते हैं तो आपको ऑथराइज्ड बॉडी से परमिशन लेनी पड़ती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इसके पीछे की वजह और उन जगहों के बारे में जहां जाने के लिए परमिट की जरूरत पड़ती है...
 
क्यों लेनी पड़ती है परमिट
 
भारत की इन जगहों पर जाने के लिए जरूरी इस परमिशन को इनर लाइन परमिशन (Inner Line permission) कहा जाता है. जानकारी के मुताबिक, इन जगहों के आस-पास से होकर इंटरनेशनल बॉर्डर गुज़रता है. इसलिए, इन जगहों पर आने-जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है. इस परमिशन की मदद, संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को आपके प्लान मूवमेंट के बारे में जानकारी रहती है. साथ ही, कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकता. ट्राइबर कल्‍चर को किसी भी तरह से सुरक्षित रखने के लिए उन जगहों पर कोई नहीं जा सकता. इन जगहों पर, ट्राइबल कल्‍चर से जुड़े लोग, सभ्यताओं, तौर-तरीकों वगैरह को प्रोटेक्‍ट किया जाता है. 
 
1. अरुणाचल प्रदेश
 
अरुणाचल प्रदेश में मौजूद कई जगहों पर जाने के लिए इस परमिट यानी कि इनर लाइन परमिशन लेने की ज़रूरत पड़ती है. इन जगहों में ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपोंग, बोमडिला, जीरो वगैरह शामिल हैं. भूटान, म्यांमार, और चीन की सीमा से जुड़ा यह राज्य, सुरक्षा के नज़रिए से बेहद संवेदनशील माना जाता है. यहां पर इनर लाइन परमिट लेने के लिए आपको अपना पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और 100 रुपये देने पड़ते हैं. यह परमिट सिर्फ़ 30 दिनों के लिए मान्य होता है.
 
2. लक्षद्वीप
 
यह केंद्र शासित प्रदेश अपने खूबसूरत समुद्री तटों की वजह से पूरी दुनिया में फेमस है. हर साल बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं. यहां पर कुल 36 द्वीप बने हुए हैं. हालांकि, अभी तक सिर्फ़ 10 द्वीपों पर ही घूमने जाया जा सकता है. यहां के द्वीपों पर घूमने के लिए भी आपको परमिशन लेनी होगी. यहां पर इनर लाइन परमिशन लेने के लिए आपको कोई एक पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और 50 रुपये देने पड़ेंगे.
 
3. नागालैंड
 
खूबसूरत की वजह से नागालैंड में हर साल हज़ारों पर्यटक घूमने आते हैं. लेकिन, नागालैंड के कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मोन, किफिरे वगैरह पर जाने के लिए आपको परमिट की जरूरत पड़ती है. परमिट लेना होगा. इसके बाद ही, आप इन जगहों के हसीं नज़ारों का लुत्फ़ उठा पाएंगे. यहां पर परमिट लेने के लिए आपको पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और  50 रुपये देने होंगे. यहां पर 5 दिनों का परमिट 50 रुपये में और 30 दिनों तक का परमिट 100 रुपये में मिलता है.
 
4. लद्दाख
 
एलओसी के पास बसे लद्दाख की कुछ जगहों पर जाने के लिए आपको परमिट लेना ज़रूरी है. इन जगहों में नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी लेक, खारदुंग ला पास, दाह, हनु विलेज, पैंगाँन्ग त्सो लेक, न्योमा, टर्टूक, तंग्यार, डिगर ला जैसी खूबसूरत जगहें शामिल हैं. यहां पर इनर लाइन परमिट लेने के लिए आपको राष्ट्रीयता प्रमाण की एक सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और 30 रुपये देने पड़ेंगे. यह परमिट सिर्फ़ एक दिन के लिए मान्य होता है.
 
5. मिजोरम
 
बांग्लादेश और म्यांमार की सीमारेखा के पास में बसा मिजोरम भी पर्यटकों को घूमने के लिए बेहद पसंद आता है. लेकिन यहां भी घूमने के लिए परमिट लेना ज़रूरी है. यहां पर घूमने का परमिट लेने के लिए आपको एक पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और 120 रुपये देने होंगे. यहां पर 220 रुपये देकर स्थायी इनर लाइन परमिट भी बनवाया जा सकता है.
 
7. सिक्किम
 
सिक्किम के त्सोंगमो लेक, गोइचला ट्रैक, नाथूला, युमथांग, गुरुडोंगमार लेक जैसी शानदार जगहों पर बिना परमिट कोई नहीं जा सकता. इन बेहद दिलचस्प जगहों पर जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना होता. हालांकि, यहां पर परमिट बिना कोई शुल्क दिए यानी कि फ़्री में ही बन जाता है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Tourist Spots: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget