एक्सप्लोरर

Phuket Trip: गोवा या मालदीव में नहीं फुकेत में बिताएं लंबी छुट्टियां, बजट देख खुशी हो जाएगी डबल

Phuket: लंबी छुट्टियां हैं, कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फुकेत का प्लान बना सकते हैं. यहां आपको गोवा और मालदीव से भी शानदार नजारा देखने को मिलेगा.आइए जानते हैं फुकेत जाने कैसे बनाएं बजट प्लान.

Phuket Travel Trip :  छुट्टियां होते ही भारत के अधिकतर लोग गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर विदेश जाने का प्लान है तो मालदीव को लोग अच्छा ऑप्शन मानते हैं. लेकिन इन दोनों से भी शानदार जगह जाने का प्लान है तो आप थाईलैंड के फुकेत (Phuket Trip) में अपने यादगार पल बिता सकते हैं.  थाईलैंड के बीच, बुद्ध मंदिर और प्राचीन स्मारक आपकी छुट्टियों में सबसे खूबसूरत बना देंगे. बजट की चिंता भी आपको नहीं करनी है, क्योंकि कम बजट में ही आप फुकेत को एक्सप्लोर कर सकते हैं. आइए जानते हैं फुकेत जाने कैसे बनाएं बजट प्लान..
 
टिकट बुकिंग
कोशिश करें कि फुकेत के लिए फ्लाइट की टिकट कम से कम दो से लेकर तीन महीने से पहले ही बुक कर लें. आखिरी वक्त में टिकट बुक करने पर ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. आम तौर पर, दिल्ली से फुकेट की टिकट के लिए एक टिकट की कीमत करीब 17 हज़ार रुपये से शुरू हो जाती है. वहीं, मुंबई से फुकेत तक की फ्लाइट की टिकट की कीमत करीब 15 हज़ार रुपये से शुरू होती है. इन कीमतों में बदलाव हो सकता है.
 
लोकल स्टे वाली जगहों पर रुकें
फुकेत में रुकने के लिए किसी होम स्टे, हॉस्टल वगैरह का प्लान बनाएं. यहां कम पैसे खर्च करके ज़्यादा सुविधाएं मिल सकती हैं. सिटी सेंटर के दूरी के हिसाब से किसी हॉस्टल या होम स्टे का प्लान चुनें. यहां हॉस्टल का किराया 1000 रुपये वहीं होमस्टे करीब 1700 रुपये में मिल जाता है. बुकिंग करते समय ब्रेकफ़ास्ट का विकल्प ज़रूर चुनें.
 
घूमने के लिए टुक-टुक
फुकेत में लोकल मार्केट, रेस्त्रां वगैरह जगहों पर जाने के लिए टैक्सी बुक न करके टुक-टुक से जाएं. इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगा.
 
यहां का लुत्फ उठाएं
फुकेत में फी फी आइलैंड टूर, सिमिलन आइलैंड्स स्पीड बोट टूर, साइमन कैबरे शो वगैरह का आनंद लें. फुकेत डॉल्फिन शो के साथ-साथ फेमस स्पा मसाज का मजा भी लिया जा सकता है. साथ ही, वहां मौजूद 140 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का नज़ारा देखें. फुकेत में  बिग बुद्ध जंगल ट्रेकिंग और लंच का पैकेज करीब 3000 रुपये से शुरू होगा. इस तरह अपनी एक्टिविटीज़ के लिए 2-3 पैकेज को देखकर फिर बुकिंग करना बेहतर होगा.
 
खाने-पीने का बजट ऐसे रखें
फुकेत में सी-फूड खाने वाले लोगों के लिए कई तरह की चीज़ें मिल जाती हैं. यहां पर स्ट्रीट फूड की औसत कीमत करीब 30 बाह्ट यानी 65 रुपये के आसपास आती है. यहां नॉन-वेज न खाने वाले लोगों को थोड़े से ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. अगर मोटा-मोटा खर्चा जोड़ा जाए तो फुकेत में 2 से 3 दिन घूमने के लिए कम से कम 50,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.  
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Tourist Spots: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget