एक्सप्लोरर

Travel Tips: अमृतसर घूमने का है प्लान तो मिस न करें ये Places, यादगार बन जाएगी ट्रिप

Traveling: अगर फैमिली या फ्रेंड्स के साथ आप अमृतसर घूमने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो गोल्डन टेंपल के अलावा अपनी लिस्ट में कई और खूबसूरत जगहों को शामिल कर सकते हैं.

Amritsar Best Places: जितना खूबसूरत अमृतसर (Amritsar) शहर है, उतने ही खूबसूरत यहां के टूरिस्ट स्पॉट हैं. जिसे देखने के लिए लोग किसी भी मौसम में जा सकते हैं. अमृतसर भारत के कई प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destination) में से एक है. अमृतसर के गोल्डन टेंपल (Golden Temple) की खूबसूरती के बारे में तो आपने सुना ही होगा.
 
यहां पर जलियावाला बाग (Jallianwala Bagh) जैसी ऐतिहासिक जगहों को देखने के लिए पूरे देश से लोग आते हैं. इन सबके बीच बाघा बार्डर (Bagha Border) एक ऐसी जगह हैं, जहां की परेड देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं. आइये आपको अमृतसर के 5 सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं, जहां सिर्फ दो दिन में यानी वीकेंड में ही आप एंजॉय  कर सकते हैं..
 
1. स्वर्ण मंदिर (Golden temple)
स्वर्ण मंदिर अमृतसर का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है. इसका पूरा नाम हरमंदिर साहब है लेकिन यह स्वर्ण मंदिर के नाम से फेमस है. स्वर्ण मंदिर शहर के बीचोंबीच में स्थित है. यहां हर दिन देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं. स्वर्ण मंदिर सिक्खों का बड़ा धार्मिक केंद्र है.
 
2. जलियावाला बाग (Jallianwala Bagh)
जलियावाला बाग गुलाम भारत के इतिहास में एक ऐसी खूनी दास्तां है, जिसमें अंग्रेजो के अत्याचार और भारतीयों के नरसंहार की दर्दनाक तस्वीर दिखाई देती है. 13 अप्रैल 1919 का वह काला दिन जब जनरल डायर ने हजारों निर्दोषों  पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी. बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं, नौजवानों की लाशें बिछ गईं थी. आज भी यहां की दीवारों पर गोलियों के निशान मौजूद हैं. यहां आकर आप उन निशानों को देख सकते हैं. अंग्रेजों की गोलियों से बचने के लिए लोग यहां पर इस कुएं में कूद गए थे. वह कुआं आज भी मौजूद है.  
 
3. राम तीर्थ मंदिर (Bhagwan Valmiki Tirath Sthal)
अमृतसर का श्रीराम तीर्थ मंदिर भगवान राम और माता सीता से जुड़ा हुआ है. ऐसी मान्यता है कि, भगवान राम ने जब माता सीता का परित्याग कर दिया था तब वाल्मीकिजी ने सीताजी को इसी स्थान पर अपने आश्रम में आश्रय दिया था और यहीं पर लव और कुश का जन्म हुआ था. इसी आश्रम में उन्होंने लव और कुश को शस्त्र चलाने की शिक्षा भी दी थी. माना जाता है कि, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना भी यहीं पर की थी. यहां वाल्मीकि की 8 फीट ऊंची गोल्ड प्लेटेड प्रतिमा की स्थापित है. लोग इस मंदिर में आकर ईंटों के छोटे-छोटे घर बनाकर मन्नत मांगते हैं कि हमें अपने स्वयं के घर की प्राप्ति हो. आप यहां भी आ सकते हैं और भगवान राम से जुड़ी कथाओं के बारे में जान सकते हैं.
 
4. बाघा बॉर्डर (Bagha Border)
बाघा बॉर्डर भारत-पाकिस्तान बार्डर पर एकमात्र सड़क सीमा रेखा है और यहां पर सीमा चौकी के प्रवेश द्वार को स्वर्ण जयंती गेट कहते हैं. वाघा बॉर्डर पर होने वाली परेड गर्व का एहसास कराती है. इस परेड में भारत और पाकिस्तान के जवान शामिल होते हैं. दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक सेरेमनी होती है और बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं.
 
5. गोबिंदगढ़ किला (Gobindgarh Fort)
इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में महाराजा गुज्जर सिंह भंगी ने करवाया था. यह किला बहुत है फेमस और हेरीटेज है यहां पर ऐतिहासिक चीजें देखने को मिल जाएंगी. साथ ही अगर आप ऐतिहासिक चीजों को देखने के लिए उत्सुक हैं तो यह जगह आपके लिए ही बनी है.
 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget