एक्सप्लोरर

नेचर के बीच रहना है तो बना लें 5 हिल स्टेशन पर जाने का प्लान, सिर्फ 7,000 रुपए में हो जाएगी सैर

घूमने के शौकीन हैं लेकिन बजट कम हो तो फरीदबाद से कुछ ही दूरी पर बसे हिल स्टेशंस घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेंगी और मन खुश कर देती हैं.

Faridabad Hill Stations : हरियाणा का फरीदाबाद घूमने के लिहाज से काफी शानदार जगह है. कई ऐतिहासिक इमारतें और पार्क में वीकेंड पर टूरिस्ट्स का जमावड़ा लग जाता है. इस शहर के पास ही 5 बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं. जहां वीकेंड पर घूमने जाना काफी रोमांचक हो सकता है. अगर आप भी कम बजट में हिल स्टेशंस (Faridabad Hill Stations) की सैर करना चाहते हैं तो यहां के लिए शॉर्ट ट्रिप बना सकते हैं. सिर्फ 7,000 रुपए में 5 सुंदर पहाड़ी जगह घूम सकते हैं. आइए जानते हैं इन हिल स्टेशंस के बारें में...
 
मोरनी हिल्स (Morni Hills)
हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन मोरनी हिल्स फरीदाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली से भी काफी पास है. हिमालय की शिवालिक श्रृंखला की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी. चारों तरफ हरियाली, एडवेंर पार्क, मोरनी किला, करोह पीक और टिक्कल लाल जैसी जगह घूमने के लिहाज से परफेक्ट हैं. फरीदाबाद से इसकी दूरी 292.9 किलोमीटर है.
 
चायल (Chail)
फरीदाबाद से 381.7 किलोमीटर दूर बसा चायल की खूबसूरती भी कमाल की है. शांति की खोज में अक्सर लोग यहां आया करते हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चायल मौजूद है. सतलुज घाटी के एकदम पास ये प्लेस चारों तरफ ऊंची-ऊंची चोटियों से घिरी है. यहां सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी है. चायल का शांत और खूबसूरत मौसम हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है. यहां आकर आप काली का टिब्बा, सिद्ध बाबा का मंदिर, चैल अभयारण्य और चैल गुरुद्वारा साहिब घूम सकते हैं.
 
बड़ोग (Barog)
प्रकृति प्रेमी हैं तो बड़ोग आपके लिए बेस्ट हो सकती है. ऊंची-ऊंची चोटियों वाली ये जगह काफी फेमस है. ट्रेकिंग के लिए यहां आना अच्छा माना जाता है. करोल टिब्बा ट्रेक, मोहन शक्ति राष्ट्रीय विरासत पार्क, मेनरी मठ और डगशाई यहां की सबसे अच्छी जगहे हैं. फरीदाबाद से इसकी दूरी 335.5 किमी है.
 
मसूरी (Mussoorie)
नैनीताल और शिमला की तरह मसूरी काफी पसंदीदा जगह है. गर्मी का मौसम हो या सर्दी का हर मौसम में यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगता है. मसूरी आकर आप मसूरी झील, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, क्राइस्ट चर्च और मसूरी हेरिटेज सेंटर जा सकते हैं. फरीदाबाद से इस जगह की दूरी 306 किलोमीटर है.
 
मनाली (Manali)
फरीदाबाद से 562.6 किलोमीटर दूर बसा एक और हिल स्टेशन लोगों की पसंदीदा जगह है. इस जगह का नाम मनाली है. ब्यास नदी का किनारा और कुल्लू घाटी का अंतिम छोर इस जगह की खूबसूरती को बढ़ा देता है. हिमाचल प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थलों में से एक मनाली में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां, हरे-भरे नजारे और शांतिपूर्ण वातावरण आपका मन मोह लेते हैं. मनाली में प्रकृति की गोद तो मिलती ही है. इसके अलावा हिमाचल संस्कृति और लोक कला संग्रहालय, रोहतांग ला, भृगु झील और जोगिनी झरना पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. 
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget